V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नो एंट्री में गिट्टी के ट्रक भर रहे फर्राटा

गंगारथी ब्रांड ट्रकों पर पुलिस मेहरबान, व्यवस्था बिगाड़ रही है मेजारोड थाना
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। हाईवे पर नो इंट्री के बावजूद गिट्टी के ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिससे मेजारोड बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा एकजाई वसूली के चक्कर में स्थानीय पुलिस व्यवस्था बिगाड़ रही है।  अध्यक्ष की मानें तो मेजारोड बाजार में मुख्यमार्ग पर नो एंट्री के बाद भी पूरे दिन   गिट्टी लदी ट्रकें वेरोकटोक चल रही हैं । दिन भर ट्रकों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रहती है और दूकान के सामने खड़े भारी वाहनों की वजह से  व्यापार प्रभावित हो रहा है।  साथ ही यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ रही है । ट्रकों की आवाजाही पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कई बार सक्षम अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई सुधार नहीं आया।  पप्पू उपाध्याय ने बताया कि मेजारोड पुलिस कुछ खास कम्पनी की ट्रकों पर मेहरबान है। नो एंट्री के बावजूद गंगा रथी ब्रांड की ट्रकें वेखौफ़ हो कर जा रही हैं। श्री उपाध्याय ने बताया कि पूरे दिन ट्रकों की आवाजाही के पीछे पुलिस की मंशा साफ है।इस तालमेल से दूकानदारों और यात्रियों की फजीहत हो रही है। उन्होंने कहा की यदि स्थानीय पुलिस इस मामले को लेकर गम्भीर नही हुई तो इसकी  शिकायत एसएसपी प्रयागराज से की जाएगी । नो एंट्री में ट्रकों के आवाजाही से पुलिस के प्रति व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
 बतादें कि तहसील क्षेत्र के भटौती पहाड़ी और माण्डा के बंगलिया पहाड़ी पर लगे क्रेशर प्लांटों से पूरे दिन ट्रकें गिट्टी लोडकर मेजारोड के रास्ते प्रयागराज के लिए निकलती हैं । शिकायत पर तहसील व जिला प्रशासन का क्रेशर प्लांटों के लिए निर्देश जारी किया गया है, कि नो एंट्री में ट्रकें नहीं छोड़ी जायेगीं लेकिन पुलिस और प्लांट मालिकान के गठजोड़ से सारे नियम गौण हो जाते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गंगारथी ब्रांड ट्रकों पर पुलिस मेहरबान, व्यवस्था बिगाड़ रही है मेजारोड थाना
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। हाईवे पर नो इंट्री के बावजूद गिट्टी के ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिससे मेजारोड बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा एकजाई वसूली के चक्कर में स्थानीय पुलिस व्यवस्था बिगाड़ रही है।  अध्यक्ष की मानें तो मेजारोड बाजार में मुख्यमार्ग पर नो एंट्री के बाद भी पूरे दिन   गिट्टी लदी ट्रकें वेरोकटोक चल रही हैं । दिन भर ट्रकों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रहती है और दूकान के सामने खड़े भारी वाहनों की वजह से  व्यापार प्रभावित हो रहा है।  साथ ही यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ रही है । ट्रकों की आवाजाही पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कई बार सक्षम अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई सुधार नहीं आया।  पप्पू उपाध्याय ने बताया कि मेजारोड पुलिस कुछ खास कम्पनी की ट्रकों पर मेहरबान है। नो एंट्री के बावजूद गंगा रथी ब्रांड की ट्रकें वेखौफ़ हो कर जा रही हैं। श्री उपाध्याय ने बताया कि पूरे दिन ट्रकों की आवाजाही के पीछे पुलिस की मंशा साफ है।इस तालमेल से दूकानदारों और यात्रियों की फजीहत हो रही है। उन्होंने कहा की यदि स्थानीय पुलिस इस मामले को लेकर गम्भीर नही हुई तो इसकी  शिकायत एसएसपी प्रयागराज से की जाएगी । नो एंट्री में ट्रकों के आवाजाही से पुलिस के प्रति व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
 बतादें कि तहसील क्षेत्र के भटौती पहाड़ी और माण्डा के बंगलिया पहाड़ी पर लगे क्रेशर प्लांटों से पूरे दिन ट्रकें गिट्टी लोडकर मेजारोड के रास्ते प्रयागराज के लिए निकलती हैं । शिकायत पर तहसील व जिला प्रशासन का क्रेशर प्लांटों के लिए निर्देश जारी किया गया है, कि नो एंट्री में ट्रकें नहीं छोड़ी जायेगीं लेकिन पुलिस और प्लांट मालिकान के गठजोड़ से सारे नियम गौण हो जाते हैं।

Leave a Comment