कौशाम्बी। मूरतगंज स्थित मेला बाग के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा गांव का राकेश कुमार (30) पुत्र सत्यनारायण मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए मूरतगंज बाजार जा रहा था। बाजार स्थित मेला बाग के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश गिर पड़ा। उसके ऊपर से वाहन गुजर गया। सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाहन की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
कौशाम्बी। मूरतगंज स्थित मेला बाग के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा गांव का राकेश कुमार (30) पुत्र सत्यनारायण मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए मूरतगंज बाजार जा रहा था। बाजार स्थित मेला बाग के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश गिर पड़ा। उसके ऊपर से वाहन गुजर गया। सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाहन की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें