V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्रीय युवा संवाद में सम्मानित हुए आजाद पांडेय व अभिषेक

अयोध्या। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राज्य युवा पुरस्कार संघ द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय युवा संवाद का आयोजन हुआ। सरकार व शासन के जिम्मेदारों की उपस्थिति में युवा नीति पर चर्चा हुई, जिसमें युवाओं में नशा, मानसिक स्वास्थ्य, खेल व पर्यावरण महत्वपूर्ण रहा है। आगामी 12 अगस्त अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पे होने वाले युवा संगम की रूप रेखा भी तय हुई।
अयोध्या से इस संवाद में बेसहारा मानसिक रोगियों के लिए काम कर रहे राज्य युवा पुरस्कार विजेता आज़ाद पाण्डेय व अयोध्या में पर्यटन की जिजीविषा पर कार्य कर रहे अयोध्या डायरी के संस्थापक अभिषेक सावंत को सम्मानित किया गया। एज बातचीत में आज़ाद ने बताया कि ये कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की युवानीति के नवनिर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश की युवानीति में अभी भी बहुत लूज पोल हैं। जैसे अनपढ़ युवाओं के लिए युवानीति में कोई योजना नही है। इस तरह बहुत सारी खामियां हैं जिन्हें परिवर्तित कर देश का सर्वश्रेष्ठ युवानीति बनाने के लिए सभी युवा पुरस्कार विजेता सरकार से सामंजस्य बना रहे। अभिषेक सावंत कहते है कि ये मेरे लिए सौभाग्य रहा कि किसी राष्ट्रीय मंच से युवाओं की बात करने का अवसर मिला, अयोध्या में पर्यटन को जिस तरह से विस्तार मिल रहा है उसी प्रकार युवाओं में सामाजिक जागरूकता की भी आवश्यकता है। अभिषेक ने पर्यटन में युवाओं के रोजगार स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों की भूमिका का सुझाव रखा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने अयोध्या डायरी के डिजिटल रूप के किए जा रहे कार्य की सराहना भी की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राज्य युवा पुरस्कार संघ द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय युवा संवाद का आयोजन हुआ। सरकार व शासन के जिम्मेदारों की उपस्थिति में युवा नीति पर चर्चा हुई, जिसमें युवाओं में नशा, मानसिक स्वास्थ्य, खेल व पर्यावरण महत्वपूर्ण रहा है। आगामी 12 अगस्त अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पे होने वाले युवा संगम की रूप रेखा भी तय हुई।
अयोध्या से इस संवाद में बेसहारा मानसिक रोगियों के लिए काम कर रहे राज्य युवा पुरस्कार विजेता आज़ाद पाण्डेय व अयोध्या में पर्यटन की जिजीविषा पर कार्य कर रहे अयोध्या डायरी के संस्थापक अभिषेक सावंत को सम्मानित किया गया। एज बातचीत में आज़ाद ने बताया कि ये कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की युवानीति के नवनिर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश की युवानीति में अभी भी बहुत लूज पोल हैं। जैसे अनपढ़ युवाओं के लिए युवानीति में कोई योजना नही है। इस तरह बहुत सारी खामियां हैं जिन्हें परिवर्तित कर देश का सर्वश्रेष्ठ युवानीति बनाने के लिए सभी युवा पुरस्कार विजेता सरकार से सामंजस्य बना रहे। अभिषेक सावंत कहते है कि ये मेरे लिए सौभाग्य रहा कि किसी राष्ट्रीय मंच से युवाओं की बात करने का अवसर मिला, अयोध्या में पर्यटन को जिस तरह से विस्तार मिल रहा है उसी प्रकार युवाओं में सामाजिक जागरूकता की भी आवश्यकता है। अभिषेक ने पर्यटन में युवाओं के रोजगार स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों की भूमिका का सुझाव रखा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने अयोध्या डायरी के डिजिटल रूप के किए जा रहे कार्य की सराहना भी की।

Leave a Comment