धनराजी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का हुआ लोकार्पण डाइरेक्टर के पिता ने फीता काटकर जनता को किया समर्पित
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे के आंधी गांव में सोमवार को धनराजी देवी मेमोरियल आज्ञा हॉस्पिटल का लोकार्पण किया गया। डाइरेक्टर के पिता राम मिलन मिश्र ने फीता काटकर हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन कर जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। श्री मिश्र ने कहा यह अस्पताल गरीबों की दवा और वंचितों की सेवा करेगा। क्षेत्र के आंधी भरारी हाईवे पर धनराजी देवी मेमोरियल आज्ञा हॉस्पिटल का उद्घाटन वयोवृद्ध पं राम मिलन मिश्र ने कहा कि मेरी दिली इच्छा जन सेवा की रही,और अपने स्तर से हमने समाज के शोषितों और वंचितों की आवाज बन कर उनके हक और हित की लड़ाई लड़ता रहा।मेरे पुत्र दिनकर मिश्र ने मेरे मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जनसेवा के लिए हॉस्पिटल का रास्ता चुना है।यह क्षेत्र के लिए कई मायने में बड़ी सौगात कही जाएगी।ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे अस्पतालों की कमी से जनता परेशान है।गरीब धनाभाव में शहर के महंगे हॉस्पिटल में इलाज नही करा पाते,जिस वजह से समय से पहले फजीहत झेलनी पड़ती है।यह हॉस्पिटल हर मर्ज की दवा के रूप में काम करेगा। हॉस्पिटल के डायरेक्टर दिनकर मिश्र ने कहा कि हमारे लिए माता पिता से बढ़कर कोई भी सम्मानित नही है।माँ के नाम से हॉस्पिटल खड़ा कर और पिता से उसका लोकार्पण कराकर मैं धन्य हो गया।मेरा दावा है कि यह हॉस्पिटल मरीजों की अपेक्षा पर खरा उतरेगा।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम,डीसीपीसी के यमुनापार प्रभारी अधिवक्ता अभिषेक मिश्र,डॉ अमरेश तिवारी,राजू पांडेय,धीरज द्विवेदी, विकास शुक्ल धीरू,दिवाकर मिश्र,राम शिरोमणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































