V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देवरहा बाबा की मनाई गई पुण्यतिथि

दिलीपपुर(नि.सं.) । विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम अन्तर्गत ग्राम दिलीपपुर स्थित देवरहा बालक भगवान गौशाला आश्रम में हर वर्ष की भांति योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर योगि सम्राट देवरहा बाबा की पुण्यतिथि धूम-धाम से मनाई गई। प्रयागराज से आए हुए पं उमाकांत शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमयी श्री राम कथा अमृत वर्षा हुई।श्रृद्धालुओं ने श्री राम कथा श्रवण करके अपने जीवन को धन्य किया। भक्त गणों द्वारा दर्शन-पूजन का कार्यक्रम सुबह से ही चलता रहा। विद्वानों द्वारा हवन, अनुष्ठान आदि धार्मिक कार्यों को विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।आश्रम के अध्यक्ष बालक भगवान ने श्रृद्धालुओं को देवरहा बाबा के विषय में जानकारी प्रदान की। विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।जो अपराह्न प्रारम्भ हुआ और देर शाम तक चलता रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दिलीपपुर(नि.सं.) । विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम अन्तर्गत ग्राम दिलीपपुर स्थित देवरहा बालक भगवान गौशाला आश्रम में हर वर्ष की भांति योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर योगि सम्राट देवरहा बाबा की पुण्यतिथि धूम-धाम से मनाई गई। प्रयागराज से आए हुए पं उमाकांत शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमयी श्री राम कथा अमृत वर्षा हुई।श्रृद्धालुओं ने श्री राम कथा श्रवण करके अपने जीवन को धन्य किया। भक्त गणों द्वारा दर्शन-पूजन का कार्यक्रम सुबह से ही चलता रहा। विद्वानों द्वारा हवन, अनुष्ठान आदि धार्मिक कार्यों को विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।आश्रम के अध्यक्ष बालक भगवान ने श्रृद्धालुओं को देवरहा बाबा के विषय में जानकारी प्रदान की। विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।जो अपराह्न प्रारम्भ हुआ और देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Comment