प्रतापगढ़। अमेठी रेलवे स्टेशन के सीआरएस नीरज सोमवंशी को ज्योती स्वरूप श्रीवास्तव के स्थान पर प्रतापगढ़ का नया सीएमआई बनाया गया है। सीनियर डीसीएम कार्यालय लखनऊ से इस आशय का पत्र भी निर्गत किया गया है। नीरज आरक्षण, बुकिंग, पार्सल और कामर्शियल से जुड़े सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। बता दें कि अभिमन्यु सरोज के बाद सीएमआई का पद खाली था। सुल्तानपुर के सीएमआई ज्योति स्वरूप को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































