लालगंज, प्रतापगढ़। दलित उत्पीड़न के मामलों मे कार्रवाई न होने को लेकर पीड़ितो ने एसपी से इंसाफ की फरियाद की है। लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी राजेन्द्र कुमार कोरी पुत्र रामफेर ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बारह जून को सुबह नौ बजे वह अपने घर आ रहा था। इस बीच ढकवा के समीप पावर हाउस से थोडी दूर पुल पर गांव के अमरनाथ मिश्र के पुत्र वेदप्रकाश मिश्र व दो अज्ञात लोगों ने उसकी घेराबंदी कर मारापीटा। आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए जानलेवा धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि गांव में प्रधान पद का रिजर्वेशन होने के नाते उसका भाई प्रधान चुना गया है। विपक्षियों ने चुनाव मे हार की रंजिश को लेकर उस पर हमला बोल दिया। राहगीरों के जुटने पर किसी तरह पीड़ित की जान बच सकी। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दी किन्तु कार्रवाई नही हो रही है। पीड़ित ने अब एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर लालगंज कोतवाली के ही सोनार का पुरवा निवासी केशई सरोज के पुत्र प्रयागदत्त ने भी एसपी को शिकायती पत्र देकर बीती तेरह मई को अपने बेटे हरकेश सरोज को रास्ते मे घेराबंदी कर आरोपियों द्वारा मारपीट की बात कही गयी है। तहरीर मे कहा गया है कि गांव के अंकित यादव व अजय यादव पुत्रगण विकास यादव तथा विकास पुत्र विजय ने रंजिश को लेकर उसके बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने सीओ से भी मिलकर आपबीती सुनाई किन्तु कार्रवाई नही हो रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

दलित उत्पीड़न के मामले, पीड़ितों ने की एसपी से कार्रवाई की फरियाद
लालगंज, प्रतापगढ़। दलित उत्पीड़न के मामलों मे कार्रवाई न होने को लेकर पीड़ितो ने एसपी से इंसाफ की फरियाद की है। लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी राजेन्द्र कुमार कोरी पुत्र रामफेर ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बारह जून को सुबह नौ बजे वह अपने घर आ रहा था। इस बीच ढकवा के समीप पावर हाउस से थोडी दूर पुल पर गांव के अमरनाथ मिश्र के पुत्र वेदप्रकाश मिश्र व दो अज्ञात लोगों ने उसकी घेराबंदी कर मारापीटा। आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए जानलेवा धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि गांव में प्रधान पद का रिजर्वेशन होने के नाते उसका भाई प्रधान चुना गया है। विपक्षियों ने चुनाव मे हार की रंजिश को लेकर उस पर हमला बोल दिया। राहगीरों के जुटने पर किसी तरह पीड़ित की जान बच सकी। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दी किन्तु कार्रवाई नही हो रही है। पीड़ित ने अब एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर लालगंज कोतवाली के ही सोनार का पुरवा निवासी केशई सरोज के पुत्र प्रयागदत्त ने भी एसपी को शिकायती पत्र देकर बीती तेरह मई को अपने बेटे हरकेश सरोज को रास्ते मे घेराबंदी कर आरोपियों द्वारा मारपीट की बात कही गयी है। तहरीर मे कहा गया है कि गांव के अंकित यादव व अजय यादव पुत्रगण विकास यादव तथा विकास पुत्र विजय ने रंजिश को लेकर उसके बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने सीओ से भी मिलकर आपबीती सुनाई किन्तु कार्रवाई नही हो रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें