V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुफ्त का राशन नहीं बेहतर शासन चाहिएः शत्रुजीत

आगामी लोक सभा की तैयारी में जुटा रासपा, चल रहा सदस्यता अभियान
 मजलूमों की आवाज बनकर 2024 में उठेगी राष्ट्रीय समाज पार्टीः परवीन बेगम
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। राष्ट्रीय समाज पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुजीत पाल ने सदर ब्लाक अध्यक्ष महिला मंच के पद पर परवीन बेगम  व शबीना बेगम को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए कहा कि देश प्रदेश की जनता को मुफ्त का राशन नहीं बल्कि बेहतर शासन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रासपा पार्टी 2024 में बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी। राष्ट्रीय समाज पार्टी समूचे जिले में सदस्यता अभियान की गति तेज कर रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुजीत पाल प्रत्येक दिन क्षेत्र के गांवों में बैठक कार्यक्रम आयोजित कर जहां पार्टी की नीतियों के बारे में जनता को अवगत करा रहे हैं वहीं उन्हें बेहतर शासन देने वाली पार्टी के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। शनिवार को उनके द्वारा परवीन बेगम निवासी चक हिंगुई करारी को मंझनपुर ब्लाक अध्यक्ष महिला मंच के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि परवीन बेगम महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान को गति देकर पार्टी को मजबूत बनाएंगी। पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुजीत पाल ने कहा कि जिले भर में नहीं बल्कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। वहीं नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष महिला मंच परवीन बेगम ने कहा कि रासपा 2024 में मजलूमों की आवाज बनकर उभरेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष शबीना बेगम सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
आगामी लोक सभा की तैयारी में जुटा रासपा, चल रहा सदस्यता अभियान
 मजलूमों की आवाज बनकर 2024 में उठेगी राष्ट्रीय समाज पार्टीः परवीन बेगम
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। राष्ट्रीय समाज पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुजीत पाल ने सदर ब्लाक अध्यक्ष महिला मंच के पद पर परवीन बेगम  व शबीना बेगम को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए कहा कि देश प्रदेश की जनता को मुफ्त का राशन नहीं बल्कि बेहतर शासन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रासपा पार्टी 2024 में बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी। राष्ट्रीय समाज पार्टी समूचे जिले में सदस्यता अभियान की गति तेज कर रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुजीत पाल प्रत्येक दिन क्षेत्र के गांवों में बैठक कार्यक्रम आयोजित कर जहां पार्टी की नीतियों के बारे में जनता को अवगत करा रहे हैं वहीं उन्हें बेहतर शासन देने वाली पार्टी के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। शनिवार को उनके द्वारा परवीन बेगम निवासी चक हिंगुई करारी को मंझनपुर ब्लाक अध्यक्ष महिला मंच के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि परवीन बेगम महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान को गति देकर पार्टी को मजबूत बनाएंगी। पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुजीत पाल ने कहा कि जिले भर में नहीं बल्कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। वहीं नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष महिला मंच परवीन बेगम ने कहा कि रासपा 2024 में मजलूमों की आवाज बनकर उभरेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष शबीना बेगम सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment