V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

बजहा खुर्रमपुर से प्रसव को ले जाई जा रही थी गर्भवती महिला
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। कौशाम्बी इलाके के बजहा खुर्रमपुर की एक प्रसव पीड़िता ने शनिवार सुबह एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में भर्ती कराया गया है। बजहा खुर्रमपुर का अमर किसान है। उसकी पत्नी चमेली देवी को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर अमर ने 102 एम्बुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने पर आशा सीमा देवी के साथ पत्नी को लेकर कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। रास्ते में नगरेहा कोठी के समीप अचानक प्रसूता की पीड़ा बढ़ गई। चालक विनोद यादव ने एंबुलेंस को किनारे खड़ा किया। ईएनटी मनीष सिंह ने आशा के साथ मिलकर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। कनैली सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा की हालत खतरे से बाहर है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बजहा खुर्रमपुर से प्रसव को ले जाई जा रही थी गर्भवती महिला
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। कौशाम्बी इलाके के बजहा खुर्रमपुर की एक प्रसव पीड़िता ने शनिवार सुबह एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में भर्ती कराया गया है। बजहा खुर्रमपुर का अमर किसान है। उसकी पत्नी चमेली देवी को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर अमर ने 102 एम्बुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने पर आशा सीमा देवी के साथ पत्नी को लेकर कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। रास्ते में नगरेहा कोठी के समीप अचानक प्रसूता की पीड़ा बढ़ गई। चालक विनोद यादव ने एंबुलेंस को किनारे खड़ा किया। ईएनटी मनीष सिंह ने आशा के साथ मिलकर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। कनैली सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Comment