V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीजे संचालक के घर लगी आग, लाखों का नुकसान

सदर तहसील क्षेत्र के तरमौरा गांव में हुई घटना
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। सदर तहसील क्षेत्र के तरमौरा गांव स्थित डीजे संचालक के मकान में शनिवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। तरमौरा गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र बृजेश सिंह डीजे संचालक है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शॉर्ट-सर्किट से उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुंए का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही डीजे का करीब चार लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख हो गया। गृहस्थी का कुछ सामान भी जल गया है। एसडीएम प्रखर उत्तम का कहना है कि हलका लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दे दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सदर तहसील क्षेत्र के तरमौरा गांव में हुई घटना
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। सदर तहसील क्षेत्र के तरमौरा गांव स्थित डीजे संचालक के मकान में शनिवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। तरमौरा गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र बृजेश सिंह डीजे संचालक है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शॉर्ट-सर्किट से उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुंए का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही डीजे का करीब चार लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख हो गया। गृहस्थी का कुछ सामान भी जल गया है। एसडीएम प्रखर उत्तम का कहना है कि हलका लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दे दिया गया है।

Leave a Comment