V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कोविड-19 से बचाव उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने की अपेक्षा : मण्डलायुक्त

अयोध्या‌। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने मण्डल में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने की अपेक्षा मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से की हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कोविड टीकाकरण अभियान को तेज गति से चलाया जाय। बच्चों के टीकाकरण को प्राथमिकता पर किया जाए। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी लाने की आवश्यकता है। बूस्टर डोज के महत्व और बूस्टर टीकाकरण केन्द्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। मण्डलायुक्त ने मण्डलवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले जिन व्यक्तियों द्वारा अब तक कोविड-19 की एक भी डोज नही ली गयी है वह शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण करायें तथा जिनकी दूसरी डोज ड्यू हो गयी है वह भी अपनी दूसरी डोज प्राप्त कर टीकाकरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने 12 से 17 वर्ष के किशोर/किशोरियों का भी टीकाकरण कराने के लिए स्कूल प्रबन्धकों व अध्यापकों से बच्चों के परिजनों को प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिजनों में टीकाकरण को लेकर जो भी दुविधा व समस्या है उसको समझाते हुये परिजनों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाय और जिन बच्चों द्वारा टीकाकरण कराया जा चुका है उनके परिजन अन्य बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या‌। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने मण्डल में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने की अपेक्षा मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से की हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कोविड टीकाकरण अभियान को तेज गति से चलाया जाय। बच्चों के टीकाकरण को प्राथमिकता पर किया जाए। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी लाने की आवश्यकता है। बूस्टर डोज के महत्व और बूस्टर टीकाकरण केन्द्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। मण्डलायुक्त ने मण्डलवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले जिन व्यक्तियों द्वारा अब तक कोविड-19 की एक भी डोज नही ली गयी है वह शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण करायें तथा जिनकी दूसरी डोज ड्यू हो गयी है वह भी अपनी दूसरी डोज प्राप्त कर टीकाकरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने 12 से 17 वर्ष के किशोर/किशोरियों का भी टीकाकरण कराने के लिए स्कूल प्रबन्धकों व अध्यापकों से बच्चों के परिजनों को प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिजनों में टीकाकरण को लेकर जो भी दुविधा व समस्या है उसको समझाते हुये परिजनों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाय और जिन बच्चों द्वारा टीकाकरण कराया जा चुका है उनके परिजन अन्य बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Comment