V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गंगा दशहरा पर गंगा समग्र ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

प्रयागराज। गंगा समग्र गंगा जी एवं अन्य सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए एक समर्पित संगठन है जो इस कार्य के लिए अनेक प्रकार से कार्य कर रहा है आज उसी कड़ी में मां गंगा के अवतरण दिवस अर्थात गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा समग्र, प्रयाग उत्तर द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। प्रयागराज में मां गंगा जो हमारी मां है और हम सभी उसके पुत्र हैं की अविरलता एवं निर्मलता के लिए हम सभी को भागीरथ बनने की आवश्यकता है। आलोक शर्मा, संयोजक, गंगा समग्र, प्रयाग उत्तर ,काशी प्रांत के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट, दारागंज  में सभी गंगा भक्तों द्वारा आज स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद सभी गंगा भक्तों ने स्नान किया और मां गंगा का दुग्ध अभिषेक एवं आरती करके पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर जितेंद्र गौड़, डॉ. श्रवण मिश्र, सहसंयोजक प्रयाग उत्तर, दिव्यांशु गौड़, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, आनंद शंकर सिंह, मनोज पाठक, शत्रुघ्न पाठक, संदीप, अनिल के साथ-साथ बड़ी संख्या में गंगा भक्तों ने इस स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान में अपना सहयोग दिया।
प्रयाग उत्तर में ही शांतिपुरम नगर प्रयागराज द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सायं 6:00 बजे गंगा शोभा यात्रा का भी आयोजन शांतिपुरम फाफामऊ में किया गया है जिसमें मुख्य रुप से काशी प्रांत के संयोजक राकेश कुमार मिश्र भी सम्मिलित होंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। गंगा समग्र गंगा जी एवं अन्य सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए एक समर्पित संगठन है जो इस कार्य के लिए अनेक प्रकार से कार्य कर रहा है आज उसी कड़ी में मां गंगा के अवतरण दिवस अर्थात गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा समग्र, प्रयाग उत्तर द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। प्रयागराज में मां गंगा जो हमारी मां है और हम सभी उसके पुत्र हैं की अविरलता एवं निर्मलता के लिए हम सभी को भागीरथ बनने की आवश्यकता है। आलोक शर्मा, संयोजक, गंगा समग्र, प्रयाग उत्तर ,काशी प्रांत के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट, दारागंज  में सभी गंगा भक्तों द्वारा आज स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद सभी गंगा भक्तों ने स्नान किया और मां गंगा का दुग्ध अभिषेक एवं आरती करके पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर जितेंद्र गौड़, डॉ. श्रवण मिश्र, सहसंयोजक प्रयाग उत्तर, दिव्यांशु गौड़, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, आनंद शंकर सिंह, मनोज पाठक, शत्रुघ्न पाठक, संदीप, अनिल के साथ-साथ बड़ी संख्या में गंगा भक्तों ने इस स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान में अपना सहयोग दिया।
प्रयाग उत्तर में ही शांतिपुरम नगर प्रयागराज द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सायं 6:00 बजे गंगा शोभा यात्रा का भी आयोजन शांतिपुरम फाफामऊ में किया गया है जिसमें मुख्य रुप से काशी प्रांत के संयोजक राकेश कुमार मिश्र भी सम्मिलित होंगे।

Leave a Comment