
🔔 यह भी पढ़ें...
उ0प्र0 लघु उद्योग निगम का विभागीय मंत्री ने किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक रामयज्ञ मिश्र सहित कई अधिकारी/कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित
कार्यालयों में साफ-सफाई का रखा जाये विशेष ध्यान
अधिकरी/कर्मचारी लायें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार – राकेश सचान
लोकमित्र ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान द्वारा बृहस्पतिवार को कानपुर नगर स्थित उ0प्र0 लघु उद्योग निगम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम के प्रबन्ध निदेशक रामयज्ञ मिश्र सहित कई अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। श्री सचान द्वारा लघु उद्योग निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी वीडियो काल के माध्यक से प्राप्त की गई जिसमें जनपद कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज एवं बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित ज्यादातर कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थिति पाये गये, जिसपर श्री राकेश सचान द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने एवं कार्यालय मे समय से आनेे के निर्देश दिए गए।

🔔 यह भी पढ़ें...
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अत्यधिक गंदगी होने, सभी तरफ पानमसाला के दाग-धब्बे पाये जाने, फाइलों को व्यवस्थित तरीके से ना रखने तथा छतों पर जाला लगे होने पर श्री सचान द्वारा प्रबंध निदेशक को कड़ी फटकार लगाई गई और कार्यालय में साफ-सफाई तथा फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए गए।


"असफलता सिर्फ यह बताती है कि प्रयास पूरी ईमानदारी से नहीं किया गया।"
सरल अर्थ: प्रयास की कमी ही असफलता का मुख्य कारण है।


























































































































































































अपने इनबॉक्स में नवीनतम सुर्खियाँ और ब्रेकिंग न्यूज़ प्राप्त करें।
Lokmitra Live © 2020 - 2026, All Rights Reserved.
Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358