
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले।
🔔 यह भी पढ़ें...
लोकमित्र ब्यूरो
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं।
इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें





































































