V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

ऊँचडीह बाजार के निकट हुई घटना, मौका देखकर भाग निकला बाइक सवार

लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। चौकी दिघिया मार्ग के ( ऊँचडीह बाजार ) सोनार का तारा तिराहे के समीप पैदल जा रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऊँचडीह गांव के बद्रीनाथ कुशवाहा (65) मंगलवार दोपहर किसी काम से सोनार का तारा बाजार में पैदल निकले थे, अभी वह बाजार के तिराहे पर पहुंचे थे, उसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस अप्रत्याशित टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बाइक सवार मौका देख भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम कागजी कोरम पूरा करने में जुटी रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

ऊँचडीह बाजार के निकट हुई घटना, मौका देखकर भाग निकला बाइक सवार

लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। चौकी दिघिया मार्ग के ( ऊँचडीह बाजार ) सोनार का तारा तिराहे के समीप पैदल जा रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऊँचडीह गांव के बद्रीनाथ कुशवाहा (65) मंगलवार दोपहर किसी काम से सोनार का तारा बाजार में पैदल निकले थे, अभी वह बाजार के तिराहे पर पहुंचे थे, उसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस अप्रत्याशित टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बाइक सवार मौका देख भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम कागजी कोरम पूरा करने में जुटी रही।

Leave a Comment