V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित ट्रक पलटा, अधेड़ की मौत

कड़ाधाम के रूकुनपुर में हुआ हादसा, घर के बाहर सो रहा था अधेड़
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कड़ाधाम कोतवाली अंतर्गत रूकुनपुर गांव निवासी एक अधेड़ बुधवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात को एक ट्रक घर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सो रहे अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रूकुनपुर गांव निवासी भूरेलाल पुत्र चैबेलाल के परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार की शाम भूरेलाल परिवार के साथ खाना पीना करने के बाद रोजाना की तरह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तकरीबन आधी रात को एक ट्रक घर के सामने पलट गई। हादसे में भूरेलाल ट्रक के नीचे दब गए। हादसा देख परिवार व मुहल्ले के लोगों ने आनन फानन हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। जब तक घायल को बाहर निकालते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम व्याप्त रहा वहीं पुलिस आरोपी ट्रक व चालक के खिलाफ लिखा पढ़ी कर रही थी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कड़ाधाम के रूकुनपुर में हुआ हादसा, घर के बाहर सो रहा था अधेड़
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कड़ाधाम कोतवाली अंतर्गत रूकुनपुर गांव निवासी एक अधेड़ बुधवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात को एक ट्रक घर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सो रहे अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रूकुनपुर गांव निवासी भूरेलाल पुत्र चैबेलाल के परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार की शाम भूरेलाल परिवार के साथ खाना पीना करने के बाद रोजाना की तरह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तकरीबन आधी रात को एक ट्रक घर के सामने पलट गई। हादसे में भूरेलाल ट्रक के नीचे दब गए। हादसा देख परिवार व मुहल्ले के लोगों ने आनन फानन हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। जब तक घायल को बाहर निकालते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम व्याप्त रहा वहीं पुलिस आरोपी ट्रक व चालक के खिलाफ लिखा पढ़ी कर रही थी।

Leave a Comment