लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई के बड़ी बाग में दबंग ने सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर लिया है। हैंडपंप का हैंडल निकालकर दबंग ने उसमें मोटर डाल दी है। भीषण गर्मी में लोग पानी भरने के लिए आते हैं तो दबंग मारपीट पर उतारू हो जाता है। शिकायत के बाद डीएम ने इस मामले में एसडीएम व सीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई मजरा बड़ी बाग निवासी हरिश्चंद्र सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के एक दबंग ने जल निगम की ओर से लगाए गए हैंडपंप पर कब्जा जमा लिया है। ग्रामीणों के विरोध करने के बावजूद दबंग ने हैंडपंप में मोटर डाल दी। अब वह इसका खुद इस्तेमाल कर रहा है। इस सरकारी हैंडपंप का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी में जरूरत पड़ने पर लोग हैंडपंप पर जाते हैं तो दबंग उनको पानी देने के बजाय भगा देता है। मामले में डीएम ने एसडीएम सिराथू और सीओ सिराथू को कार्रवाई का निर्देश देते हुए रिपोर्ट भी मांगी है।
…………………….

उत्तरप्रदेश

शेयर करें