V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिम्मेदारो की उदासीनता से गाँवो में सफाई कार्य चौपट

मंझनपुर,कौशाम्बी।  जहां एक ओर प्रदेश सरकार का गांव व कस्बों में स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए साफ सफाई पर विशेष जोर है वही जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अधिकतर गांव में साफ सफाई का कार्य पूरी तरह से चौपट है ।    ज्ञात हो कि सरसवा विकासखंड के हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मी लंबे समय से सफाई कार्य से नदारद रहते हैं ।जिसकी शिकायत कई मर्तबा जिला पंचायत राज अधिकारी से की गई ,परंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं हो सका। नतीजन गांव में तैनात सफाई कर्मियों के हौसले सातवें आसमान पर है।ग्रामीणों की माने तो गांव में तैनात सफाई कर्मी यदा-कदा गांव में दिखाई देते हैं। जो गांव में स्थित विद्यालय व कुछ दलाल किस्म के लोगों के सामने सफाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं ।नतीजन गांव के चारों तरफ कूड़ा करकट वा गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।जिससे तरह-तरह की बीमारियों के फैलने की ग्रामीणों को आशंका सता रही है। सफाई कर्मियों की निरंकुशता की शिकायत कई मर्तबा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों सहित डीपीआरओ से करने के बावजूद किसी भी प्रकार का सफाई कर्मियों में सुधार नहीं आ सका और ना ही अधिकारियों द्वारा शिकायतों को संज्ञान लेकर आज तक इन सफाई कर्मियों में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाई गई। यही नहीं सरसवा के पूरब सरावा निखोदा ,डकशरीरा सहित नगर पंचायत करारी   में सफाई कर्मियों का यही हाल है ।परंतु आज तक जिम्मेदारों द्वारा कभी भी इस ओर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया ।जिसस अधिकतर गांव में साफ सफाई का काम पूरी तरह चौपट हो चुका है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मंझनपुर,कौशाम्बी।  जहां एक ओर प्रदेश सरकार का गांव व कस्बों में स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए साफ सफाई पर विशेष जोर है वही जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अधिकतर गांव में साफ सफाई का कार्य पूरी तरह से चौपट है ।    ज्ञात हो कि सरसवा विकासखंड के हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मी लंबे समय से सफाई कार्य से नदारद रहते हैं ।जिसकी शिकायत कई मर्तबा जिला पंचायत राज अधिकारी से की गई ,परंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं हो सका। नतीजन गांव में तैनात सफाई कर्मियों के हौसले सातवें आसमान पर है।ग्रामीणों की माने तो गांव में तैनात सफाई कर्मी यदा-कदा गांव में दिखाई देते हैं। जो गांव में स्थित विद्यालय व कुछ दलाल किस्म के लोगों के सामने सफाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं ।नतीजन गांव के चारों तरफ कूड़ा करकट वा गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।जिससे तरह-तरह की बीमारियों के फैलने की ग्रामीणों को आशंका सता रही है। सफाई कर्मियों की निरंकुशता की शिकायत कई मर्तबा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों सहित डीपीआरओ से करने के बावजूद किसी भी प्रकार का सफाई कर्मियों में सुधार नहीं आ सका और ना ही अधिकारियों द्वारा शिकायतों को संज्ञान लेकर आज तक इन सफाई कर्मियों में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाई गई। यही नहीं सरसवा के पूरब सरावा निखोदा ,डकशरीरा सहित नगर पंचायत करारी   में सफाई कर्मियों का यही हाल है ।परंतु आज तक जिम्मेदारों द्वारा कभी भी इस ओर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया ।जिसस अधिकतर गांव में साफ सफाई का काम पूरी तरह चौपट हो चुका है।

Leave a Comment