V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हॉर्स राइडिंग को लेकर बच्चों में दिखी उत्सुकता

आर्ट प्रतियोगिता में ख़ुशी, प्राप्ति एवम् श्रेयांशी ने जीते बेस्ट ड्राइंग एवार्ड  चाणक्य इन्टरनेशनल स्कूल मनूकापूरा के पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैम्प का समापन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनूकापूरा में चल रहे नि:शुल्क समर कैम्प के अंतिम दिन बच्चों में हार्स राइडिंग को लेकर ज़बरदस्त उत्सुकता रही। बच्चों ने जमकर हार्स राइडिंग किया , तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया , जिसमें ख़ुशी, प्राप्ति, श्रेयांशी, शैली, अनन्या, शौर्य, श्रेयांश एवम् हर्ष की ड्राइंग बहुत ही आकर्षक रही। इसी प्रकार रैम्प वाक में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें आव्या, रूही, श्रृष्टी, छवी, परी, सानिया, महक, शौर्य, युवराज, सन्कल्प, वैभव, श्रेयश, शुभांकर, हिमांशु, आर्या, कृतिका, सोनम, रिचा, शैली आदि का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा।
निर्धारित कार्यक्रम से चाणक्य इन्टरनेशनल स्कूल मनूकापुरा में चल रहे समर कैम्प में डे वाइज़  क्रिकेट, फूटबाल, बैडमिंटन, खो-खो, कैरम, चेस, कम्प्यूटर गेम, म्यूज़िकल चेयर, डाँस, फ्राग जम्प, मिमिक्री, वाल आन स्पून एवम् रिंग गेम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर खूब वाहवाही बटोरी। डाँस प्रतियोगिता में मानवी तिवारी, अनन्या, ख़ुशी मिश्रा, श्रेया केशरी एवम् शैली अब्बल रही, क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लू एवम् ग्रीन हाउस की एक संयुक्त टीम तथा रेड एवम् यलो हाउस की दूसरी संयुक्त टीम बनाकर प्रतियोगिता हुई जिसमें फ़ाइनल रूप से रेड एवम् यलो हाउस की संयुक्त टीम ने विजय हासिल की।क्रिकेट प्रतियोगिता में संकल्प, शुभान्कर, वैभव केशरी, सार्थक, आरव, श्रेयश एवम् हिमांशु का बहुत अच्छा एवम् सराहनीय प्रयास रहा। श्रेयांशी, प्राप्ति, सोनम , रिचा, ख़ुशी, आर्या, प्रज्ञा, मानवी एवम् त्रिशा का प्रदर्शन अत्यन्त सराहनीय रहा। कम्प्यूटर एक्टिविटी एवम् खो-खो प्रतियोगिता में अनन्या, ऐश्वर्या, आर्या, शैल, पिंकी, सुनिधि, राधा एवम् साक्षी का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। फुटबाल प्रतियोगिता में शौर्य, युवराज, अहम एवम् शिवकान्त ने अच्छा प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी। कैरम एवम चेस में भी बच्चों ने खूब रुचि दिखाई। स्कूल के एडमिनेस्ट्रेटर सुधांश्रु मिश्र ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेल के महत्व को समझाया। उन्होंने कहाकि जीवन में अच्छे स्वास्थ्य एवम् सर्वांगीण सफलता हासिल करने के लिए पढ़ायी के साथ खेल बहुत ही आवश्यक है। समर कैम्प के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य सौभिक सरकार, कोआर्डिनेटर प्रशान्त श्रीवास्तव, शिक्षक डीएन तिवारी, निधि पाण्डेय, ज्योति टंडन, आयुषी, दीपा, मंगला प्रसाद, ज्योति श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा एवम् नीरज पांडेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
आर्ट प्रतियोगिता में ख़ुशी, प्राप्ति एवम् श्रेयांशी ने जीते बेस्ट ड्राइंग एवार्ड  चाणक्य इन्टरनेशनल स्कूल मनूकापूरा के पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैम्प का समापन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनूकापूरा में चल रहे नि:शुल्क समर कैम्प के अंतिम दिन बच्चों में हार्स राइडिंग को लेकर ज़बरदस्त उत्सुकता रही। बच्चों ने जमकर हार्स राइडिंग किया , तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया , जिसमें ख़ुशी, प्राप्ति, श्रेयांशी, शैली, अनन्या, शौर्य, श्रेयांश एवम् हर्ष की ड्राइंग बहुत ही आकर्षक रही। इसी प्रकार रैम्प वाक में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें आव्या, रूही, श्रृष्टी, छवी, परी, सानिया, महक, शौर्य, युवराज, सन्कल्प, वैभव, श्रेयश, शुभांकर, हिमांशु, आर्या, कृतिका, सोनम, रिचा, शैली आदि का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा।
निर्धारित कार्यक्रम से चाणक्य इन्टरनेशनल स्कूल मनूकापुरा में चल रहे समर कैम्प में डे वाइज़  क्रिकेट, फूटबाल, बैडमिंटन, खो-खो, कैरम, चेस, कम्प्यूटर गेम, म्यूज़िकल चेयर, डाँस, फ्राग जम्प, मिमिक्री, वाल आन स्पून एवम् रिंग गेम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर खूब वाहवाही बटोरी। डाँस प्रतियोगिता में मानवी तिवारी, अनन्या, ख़ुशी मिश्रा, श्रेया केशरी एवम् शैली अब्बल रही, क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लू एवम् ग्रीन हाउस की एक संयुक्त टीम तथा रेड एवम् यलो हाउस की दूसरी संयुक्त टीम बनाकर प्रतियोगिता हुई जिसमें फ़ाइनल रूप से रेड एवम् यलो हाउस की संयुक्त टीम ने विजय हासिल की।क्रिकेट प्रतियोगिता में संकल्प, शुभान्कर, वैभव केशरी, सार्थक, आरव, श्रेयश एवम् हिमांशु का बहुत अच्छा एवम् सराहनीय प्रयास रहा। श्रेयांशी, प्राप्ति, सोनम , रिचा, ख़ुशी, आर्या, प्रज्ञा, मानवी एवम् त्रिशा का प्रदर्शन अत्यन्त सराहनीय रहा। कम्प्यूटर एक्टिविटी एवम् खो-खो प्रतियोगिता में अनन्या, ऐश्वर्या, आर्या, शैल, पिंकी, सुनिधि, राधा एवम् साक्षी का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। फुटबाल प्रतियोगिता में शौर्य, युवराज, अहम एवम् शिवकान्त ने अच्छा प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी। कैरम एवम चेस में भी बच्चों ने खूब रुचि दिखाई। स्कूल के एडमिनेस्ट्रेटर सुधांश्रु मिश्र ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेल के महत्व को समझाया। उन्होंने कहाकि जीवन में अच्छे स्वास्थ्य एवम् सर्वांगीण सफलता हासिल करने के लिए पढ़ायी के साथ खेल बहुत ही आवश्यक है। समर कैम्प के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य सौभिक सरकार, कोआर्डिनेटर प्रशान्त श्रीवास्तव, शिक्षक डीएन तिवारी, निधि पाण्डेय, ज्योति टंडन, आयुषी, दीपा, मंगला प्रसाद, ज्योति श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा एवम् नीरज पांडेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment