सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन*
कटरा गुलाब सिंह। दो दिवसीय सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमो का पालन, यातायात नियमों के पालन से लाभ एवं न करने से हानि संबंधी विषयों पर तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु आयोजित सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर/ चित्रकला प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 की अन्जनी सोनी, कक्षा 7 की नन्दिनी सोनी, कक्षा आठ की दिव्यांशी पुष्पा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहानी सिंह, सत्यम यादव, हर्षवर्धन सिंह, द्वितीय स्थान तथा यशश्वी सिंह,अनामिका सिंह,सत्यम पटेल, तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, मुहम्मद फरहीम राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक, आशा मिश्रा, पितामह यादव, मनोज कुमार, फैय्याज अहमद आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































