बंद फाटक पार करते आरपीएफ ने किया चालान बाइक को कब्जे में लेकर थाने पर लाई पुलिस ने जमानत पर छोड़ा
दुर्घटना को आमंत्रण देने में सहयोगी बने रेल के जिम्मेदार
प्रतापगढ़। बंद रेलवे फाटक को नीचे से पार कर रहे छः लोगों को नियम के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने उनके खिलाफ ट्रैक पास नियम के तहत चालान किया है। रेलवे एक्ट के उल्लंघन में पकड़कर थाने लाए गए आरोपियों में बीजेपी, बजरंग दल के नेता और रेल स्टाफ के करीबी हैं। छुड़ाने के लिए लोगों का थाने पर मजमा लगा रहा। थाने पर सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। आगे की कार्रवाई कोर्ट तय करेगी। गुरूवार को सुबह इंस्पेक्टर आरपीएफ सीपी मिश्रा, उप निरीक्षक मंजीत डबास, संजय राय मय फोर्स जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग 82 नंबर गेट पर खड़े थे। पद्मावत एक्सप्रेस के लिए गेट बंद था। इसके बाद भी लोग धड़ल्ले से बाइक को गेट के नीचे से पार कर रहे थे। उन्हें खाकी का भी भय नहीं था। एक की बाइक सिगनल के कांटे में फंस गई थी। जो लोग गेट के अंदर घुस गए थे। आरपीएफ ने उन सभी को पकड़ लिया। थाने पर परिजनों से लिखा पढ़ी के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। हिदायत दी गई कि अगर दुबारा नियम उल्लंघन के दोषी मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। ख़ास बात यह है कि गेट पार करने के उल्लंघन में पकड़े गए लोगों का दोष तो है ही। उनको रास्ता देने वाले रेलवे के ज़िम्मेदार अधिकारियों का भी दोष कम नहीं हैं। फाटक चारों तरफ से खुला है। केबिन के पीछे, गेट के दाएं बाएं और सामने से लोगों ने अवैध रास्ता बना लिया है। जिसको बंद नहीं किया गया है। फायदा उठाकर लोग बेहिचक बंद गेट पार कर लेते है। इस वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। जिसमें जान जा चुकी है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। रास्ते को बंद हादसा रोकने के लिए रेलवे कोई कदम भी नहीं उठा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































