V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रवाना हुआ प्रचार वाहन

अयोध्या। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के कई स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के अनुपालन हेतु शपथ भी कराई गई। इसके अतिरिक्त जन जागरूकता के संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय अयोध्या से संभागीय परिवहन अधिकारी  संजय सिंह एवं संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  शिखर ओझा के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ राजेश त्रिपाठी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को  रवाना किया गया। जागरूकता वाहन को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया जिसमें एक वाहन अयोध्या शहर में दूसरा रुदौली रोड पर जबकि तीसरा वाहन  गोसाईगंज रोड पर और चौथा वाहन सुल्तानपुर रोड पर भेजा गया। जन जागरूकता हेतु गुरु नानक स्कूल रिकाबगंज व मेथोडिस्ट गल्स इंटर कालेज सिविल लाइन में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया गया। जिसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ राजेश त्रिपाठी उपस्थित हुए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के कई स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के अनुपालन हेतु शपथ भी कराई गई। इसके अतिरिक्त जन जागरूकता के संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय अयोध्या से संभागीय परिवहन अधिकारी  संजय सिंह एवं संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  शिखर ओझा के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ राजेश त्रिपाठी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को  रवाना किया गया। जागरूकता वाहन को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया जिसमें एक वाहन अयोध्या शहर में दूसरा रुदौली रोड पर जबकि तीसरा वाहन  गोसाईगंज रोड पर और चौथा वाहन सुल्तानपुर रोड पर भेजा गया। जन जागरूकता हेतु गुरु नानक स्कूल रिकाबगंज व मेथोडिस्ट गल्स इंटर कालेज सिविल लाइन में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया गया। जिसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ राजेश त्रिपाठी उपस्थित हुए।

Leave a Comment