हमले में कई अन्य लोग भी हुए गम्भीर घायल
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली इलाके के महमदपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हमले में महिला के बचाव करने पहुंचे कई अन्य लोग भी गम्भीर घायल हो गए । घटना की सूचना पर पहुँची कोखराज पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोखराज कोतवाली इलाके के महमदपुर गांव निवासी रमापति उम्र 65 वर्ष पत्नी रामा नन्द कोरी गुरुवार की सुबह जैसे ही घर के बाहर निकली पहले से घात लगाए बर्फी लाल उसके बेटे और पोतों सहित आधा दर्जन लोगों ने महिला रमापति पर लाठियों से हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। लेकिन हमलावरों के बीच-बचाव करने का साहस नहीं जुटा सके। बेखौफ हमलावरों ने लाठियों से पीट-पीट महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और लोगो के आक्रोश को शांति बनाए रखने को कहा। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल भेजा जहाँ लेकिन चिकित्सकों ने महिला के मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक महिला रमापति की लड़की की शादी 26 मई को होनी थी। महिला की मौत से घर मे मातम का माहौल छा गया।इधर पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































