V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, हजारों का सामान जला

प्रयागराज। अल्लापुर क्षेत्र के किदवई नगर में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में बुधवार शाम आग लग गई। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइंस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन सिविल लाइंस को आज शाम सूचना प्राप्त हुई अल्लापुर में  सब्जी मंडी के पास किदवई नगर मां भगवती इलेक्टिक्स शॉप में आग लगी है। जिस पर  फायर स्टेशन अफसर सिविल लाइंस नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वप्रथम सिविल लाइंस फायर स्टेशन से एक फायर गाड़ी घटना स्थल पर भेजी गई। अविलंब घटना स्थल पर पहुंचकर एफएसओ  के कुशल नेतृत्व में दुकान मे लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। स्थानीय थाना पुलिस जार्जटाउन मौके पर उपलब्ध थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को आस पास फैलने से पूरी तरह रोका गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। अल्लापुर क्षेत्र के किदवई नगर में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में बुधवार शाम आग लग गई। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइंस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन सिविल लाइंस को आज शाम सूचना प्राप्त हुई अल्लापुर में  सब्जी मंडी के पास किदवई नगर मां भगवती इलेक्टिक्स शॉप में आग लगी है। जिस पर  फायर स्टेशन अफसर सिविल लाइंस नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वप्रथम सिविल लाइंस फायर स्टेशन से एक फायर गाड़ी घटना स्थल पर भेजी गई। अविलंब घटना स्थल पर पहुंचकर एफएसओ  के कुशल नेतृत्व में दुकान मे लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। स्थानीय थाना पुलिस जार्जटाउन मौके पर उपलब्ध थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को आस पास फैलने से पूरी तरह रोका गया।

Leave a Comment