पदोन्नति और स्थानांतरण की 6 साल से बाँट जोह रहे बेसिक शिक्षक
प्रतापगढ। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विघालयो में ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून, 2022 तक 27 दिनों का होगा। 16 जून से विद्यालयों में शिक्षकों के साथ कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की उपस्थिति होगी। एक जुलाई की जगह पूर्व से ही कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। यह जानकारी विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी ने दी है! जिलाध्यक्ष डा०विनोद ने बताया कि समग्र शिक्षा के टाइम एवं मोसन की नियमावली के अनुसार सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एवं संविलित विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर के साथ अवकाश निर्धारित किया है। जिसकी पुष्टि सचिव,बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गयी अवकाश तालिका 2022 से भी किया जा सकता है! ग्रीष्मावकाश एवं शीतकालीन अवकाश को लेकर शासन से निर्देश भी पहले ही जारी किए गए हैं। डा०विनोद ने कहा कि इस सत्र में एक जुलाई की बजाय 14 दिन पूर्व ही विद्यालय खुल जाएंगे। बदली व्यवस्था से जून माह के अवकाश में विविध कार्यक्रमों की तैयारी करने वाले शिक्षकों व शिक्षणोत्तर कर्मियों में मायूसी है। लंबी छुट्टी मिलने की आस में शादी-विवाह, बाहर निकलने की तैयारी करने वाले चिंतित है। शिक्षकों को जून माह का एक पखवारा विद्यालय पर ही व्यतीत करना पड़ेगा।
बता दे कि जनवरी,2022 में सभी को 15 दिनों का मिला था शीतकालीन अवकाश! परिषदीय विद्यालयों में जनवरी माह में शीत अवकाश दिया गया था। 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 15 दिन अवकाश घोषित किया गया। पहले परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं था। जिससे विद्यालय 20 मई तक बंद होते थे और एक जुलाई से कक्षाएं प्रारम्भ होती थीं। अबकी 19 मई को पढ़ाई कराकर विद्यालयों में अवकाश कर दिया जाएगा। निर्देश के अनुपालन में 16 जून से विद्यालय खुलेंगे। हालांकि शिक्षक अवकाश के दिनों में जिले के अन्दर स्थानांतरण, पदोन्नति और अन्तर्जनपदीय तबादले की नयी नीति घोषित होने की बाट भी जोह रहे हैं! क्योंकि जनपद प्रतापगढ़ में 2015 से तबादला और वर्ष 2010 के चयनित शिक्षक 2016 से पदोन्नति की मांग करते आ रहे हैं! बदले में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों की मांग को अनसुना करते आ रहें हैं!



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































