V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लापता युवक का कुएं में मिला शव

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। घर से तीन दिन से लापता युवक का शुक्रवार को गांव के कुएं में शव पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मांडा थाना क्षेत्र के कोषडा कला गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार शिवशंकर उर्फ छोटू (22) पुत्र पट्टर मुसहर बीते ग्यारह मई से घर से बिना कुछ बताए निकला था। देर रात जब वह घर नही लौटा तो परिजन परेशान होकर उसे खोजने लगे। परिजन दूसरे दिन परिचितों और रिश्तेदारों सहित सम्भावित स्थानों पर काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नही मिल पाया। शुक्रवार को उक्त गांव का ही एक ब्यक्ति कुएं के पास गया और देखा कि कुएं में युवक की लाश तैर रही है। उसने चीखना शुरू किया तो मौके पर गांव की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मांडा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मांडा पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताकर अज्ञात लोगों के नाम तहरीर दी है। पुलिस टीम मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ परिजनों के आरोप पर घटना की जांच शुरू की है।इस घटना से परिवार वेहद दुखी है और गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही थी।मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ हो पायेगा। इसके बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। घर से तीन दिन से लापता युवक का शुक्रवार को गांव के कुएं में शव पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मांडा थाना क्षेत्र के कोषडा कला गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार शिवशंकर उर्फ छोटू (22) पुत्र पट्टर मुसहर बीते ग्यारह मई से घर से बिना कुछ बताए निकला था। देर रात जब वह घर नही लौटा तो परिजन परेशान होकर उसे खोजने लगे। परिजन दूसरे दिन परिचितों और रिश्तेदारों सहित सम्भावित स्थानों पर काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नही मिल पाया। शुक्रवार को उक्त गांव का ही एक ब्यक्ति कुएं के पास गया और देखा कि कुएं में युवक की लाश तैर रही है। उसने चीखना शुरू किया तो मौके पर गांव की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मांडा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मांडा पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताकर अज्ञात लोगों के नाम तहरीर दी है। पुलिस टीम मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ परिजनों के आरोप पर घटना की जांच शुरू की है।इस घटना से परिवार वेहद दुखी है और गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही थी।मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ हो पायेगा। इसके बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment