लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को कौशाम्बी जनपद आए। यहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने कहा कि आवेदक को 30 दिन के अंदर हर हाल में सूचना उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सूचना आयुक्त ने आयोग से अर्थदंड आधिरोपित मामलों में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के दौरान सीडीओ से सवाल किया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अर्थदंड अधिरोपित के कुल तीन मामले हैं। इसमें से एक मामला हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा स्टे है और दूसरा मामला प्राचार्य डायट एवं तीसरा मामला तहसीलदार सिराथू से संबंधित हैं। इन मामलों में शीघ्र ही अर्थदंड जमा कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करा ली जाएगी। सूचना आयुक्त ने एक अपै्रल 2019 से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं निस्तारण की स्थिति की विभागवार विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी जनसूचना अधिकारियों से कहा कि आवेदक को 30 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध करा दिया जाए। अगर अतिरिक्त शुल्क लिया जाना है तो 30 दिन के अंदर इसकी भी सूचना आवेदक को उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सभी जनसूचना अधिकारियों को पूरा सहयोग किया जाएगा, अगर किसी जनसूचना अधिकारी को आवेदन के निस्तारण में समस्या आ रही है तो वे उनसे मिलकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदक द्वारा मांगी गई सूचना जो आपके रिकार्ड में उपलब्ध है, उसे ही दिया जाना है, सूचना को जनरेट नहीं किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई आवेदन अंतरण किया जाना है तो उसे पांच दिन के अंदर संबंधित विभाग को अंतरित कर दिया जाए। सूचना आयुक्त ने सभी जनसूचना अधिकारियों से कहा कि थर्ड पार्टी की सूचना अगर जनहित से संबंधित नहीं है तो सूचना नहीं दी जा सकतीं। उन्होंने सभी जनसूचना अधिकारियों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना एवं समाधान करते हुए कहा कि प्रारूप तीन पर सूचना का अधिकार अधिनियम का रजिस्टर बना लें। इससे आवेदन के निस्तारण में सुगमता हो सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनसूचना अधिकारियों से आयोग के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किया। बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, विनय कुमार गुप्ता सहित जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें