V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

औद्योगिक क्षेत्र की बहाली का प्रयास रहेगा जारी-डॉ जोशी

सांसद ने भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक पर दिया जोर  नैनी को अटल बिहारी वाजपेयी नगर बनाए जाने पर जताई खुशी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार एवं भारी उद्योग मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त बैठक शीघ्र आहूत करने की मांग की है। उन्होंने बीपीसीएल को बचाने और नैनी को डिफेंस कॉरीडोर में शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शीघ्र वार्ता करेंगी। बता दें कि कुछ दिन पहले एबी टेक्सटाइल, मुम्बई के माध्यम से भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बीपीसीएल की चल सम्पत्ति की नीलामी की गई थी। सांसद प्रोफेसर जोशी ने बताया कि दिनाँक 24 मई, 2022 को नीलामी की धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि है और इसी संदर्भ में भारी उद्योग मंत्री, उ0प्र0 सरकार की ओर से भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय जी को  पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें बी0पी0सी0एल0 के सम्बन्ध में केन्द्र व उ0प्र0 के भारी उद्योग मंत्रालय की संयुक्त बैठक बुलाए जाने का निवेदन किया गया है। सांसद प्रोफेसर जोशी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से भी अधिक ज्यादा से मैं लगातार बी0पी0सी0एल0 को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हूँ। सांसद जोशी ने गुरुवार को मेजा क्षेत्र के दौरे के वक्त उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि  आगामी 24 मई, को नीलामी की पूर्ण धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि है। यदि संयुक्त बैठक द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। समय रहते इस पर प्रभावी निर्णय लिया जाना जरूरी है। उन्होंने नगर निगम प्रयागराज द्वारा नैनी क्षेत्र को अटल बिहारी वाजपेयी नगर बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि अटल जी की स्मृति में नगर निगम द्वारा जो घोषण की गई है वह स्वागत योग्य है। डॉ जोशी ने नैनी के दम तोड़ते औद्योगिक जीवन पर चिंता जाहिर की है। बताया कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा ने नैनी में उद्योगों की स्थापना हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया था। निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में अनेकानेक कम्पनियों की स्थापना कराई गई थी। प्रो. रीता जोशी ने प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री  से अपील की है कि नैनी को डिफेंस औद्योगिक कॉरिडोर से जोड़ा जाए ताकि प्रयागराज में निवेश आ सकें और नैनी औद्योगिक क्षेत्र और प्रयागराज का मृतप्रायः औद्योगिक जीवन पुनः जीवित हो सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सांसद ने भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक पर दिया जोर  नैनी को अटल बिहारी वाजपेयी नगर बनाए जाने पर जताई खुशी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार एवं भारी उद्योग मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त बैठक शीघ्र आहूत करने की मांग की है। उन्होंने बीपीसीएल को बचाने और नैनी को डिफेंस कॉरीडोर में शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शीघ्र वार्ता करेंगी। बता दें कि कुछ दिन पहले एबी टेक्सटाइल, मुम्बई के माध्यम से भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बीपीसीएल की चल सम्पत्ति की नीलामी की गई थी। सांसद प्रोफेसर जोशी ने बताया कि दिनाँक 24 मई, 2022 को नीलामी की धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि है और इसी संदर्भ में भारी उद्योग मंत्री, उ0प्र0 सरकार की ओर से भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय जी को  पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें बी0पी0सी0एल0 के सम्बन्ध में केन्द्र व उ0प्र0 के भारी उद्योग मंत्रालय की संयुक्त बैठक बुलाए जाने का निवेदन किया गया है। सांसद प्रोफेसर जोशी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से भी अधिक ज्यादा से मैं लगातार बी0पी0सी0एल0 को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हूँ। सांसद जोशी ने गुरुवार को मेजा क्षेत्र के दौरे के वक्त उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि  आगामी 24 मई, को नीलामी की पूर्ण धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि है। यदि संयुक्त बैठक द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। समय रहते इस पर प्रभावी निर्णय लिया जाना जरूरी है। उन्होंने नगर निगम प्रयागराज द्वारा नैनी क्षेत्र को अटल बिहारी वाजपेयी नगर बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि अटल जी की स्मृति में नगर निगम द्वारा जो घोषण की गई है वह स्वागत योग्य है। डॉ जोशी ने नैनी के दम तोड़ते औद्योगिक जीवन पर चिंता जाहिर की है। बताया कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा ने नैनी में उद्योगों की स्थापना हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया था। निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में अनेकानेक कम्पनियों की स्थापना कराई गई थी। प्रो. रीता जोशी ने प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री  से अपील की है कि नैनी को डिफेंस औद्योगिक कॉरिडोर से जोड़ा जाए ताकि प्रयागराज में निवेश आ सकें और नैनी औद्योगिक क्षेत्र और प्रयागराज का मृतप्रायः औद्योगिक जीवन पुनः जीवित हो सके।

Leave a Comment