बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों के सफल क्रियांवयन के लिए गठित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की डीएम ने ली बैठक
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कराए जा रहे पेयजल, शौचालय का निर्माण, रनिंग वाटर एवं बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य कार्यों में डीएम को लापरवाही मिली। इस पर डीएम सुजीत कुमार ने कड़ा, मूरतगंज और सरसवां खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही बीएसए को माॅनीटरिंग करने का निर्देश दिया। डीएम के इस रवैए से कलेक्ट्रेट में चल रही बैठक में सन्नाटा पसर गया। डीएम ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम सुजीत कुमार गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों के सफल क्रियांवयन के लिए गठित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर पेयजल एवं रनिग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य नहीं करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराएं, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यों में प्रगति ना पाये जाने पर एवं लापरवाही पाये जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारियों को कंपोजिट ग्रांट का उपयोग नियमानुसार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों के शौचालयों की साफ-सफाई नियमित कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी से सफाई कर्मियों का रोस्टर बनाकर विद्यालयों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सहायक अभियंता आरईएस को जिला खनिज न्यास निधि के 46 विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक सभी कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला टास्क फोर्स के सदस्यों को विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियां को अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करने, समय से कार्यालय आने, ठीक प्रकार से अभिलेखों का रख-रखाव एवं रजिस्टर को अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग कराये जाने के कार्य में प्रगति नहीं लायी जा रही हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शत-प्रतिशत फीडिंग कराने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रगति ना पाये जाने पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि विद्यालय अवधि के दौरान कोई भी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय ना आयें, अगर कोई कार्य है तो स्कूल अवधि के बाद आएं। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक प्रत्येक माह कराने का निर्देश दिया। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार सहित संबंधित अधिकारीा उपस्थित रहें।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें