दवा खाकर डीएम ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ – 27 मई तक 1619 टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। मुख्यालय से सटे कोर्रों गांव में संचालित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में गुरूवार को आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार पहुंचे। उन्होंने फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही 14 वर्षीय अश्वनी को भी दवा खिलाई। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि वह भी फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं।
डीएम ने जनपदवासियों से कहा कि आपके घर पर फाइलेरिया से बचाव की दवा स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर पहुंचेगी, दवा जरूर खाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि फाइलेरिया की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नोडल अधिकारी वेक्टरवार्न डिजीज डॉ. डीएस यादव ने बताया कि शासन द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 12 से 27 मई तक संचालित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा आइवर्मेक्टिन, डीईसी व अल्बेंडाजोल की खुराक निःशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में लोगों को घर-घर जाकर दवा देने के लिए 1619 टीमों का गठन किया गया है। इस टीम में आशा, आंगनबाड़ी एवं एनजीओ सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह दवा फाइलेरिया के परिजीवियों को मार देती है और हाथी पांव जैसे बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। यह दवा पेट के अन्य खतरनाक कीड़ों को भी खत्म करती है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा यह दवा सभी को खानी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें