V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवक ने किशोरी की अस्मत लूटी

घटना के 4 दिन बाद थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा पीड़िता का पिता  जेठवारा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर हुई घटना, पुलिस ने जानकारी से किया इनकार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक ने अपने साथी कामगार की किशोरी बेटी के साथ जबरन दुराचार किया। लोक लाज के भय से पीड़िता का पिता पुलिस में सूचना देने से बचता रहा। जिससे आरोपी युवक का हौसला बढ़ता गया और वह बार-बार किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। परिजनों के विरोध करने पर वह सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। थक हार कर 4 दिन बाद पीड़िता के पिता ने जेठवारा थाने में घटना की तहरीर दी।  जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के निकट एक ईंट भट्टे पर महोबा जनपद का निवासी युवक काम करता है। भट्टे पर ही उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। गुरुवार को जेठवारा थाने में दिए गए शिकायती पत्र में युवक ने आरोप लगाया कि बीती 8 मई को ईट भट्टे पर ही काम करने वाले एक युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को अकेला देखकर उसका मुंह दबाकर उठा ले गया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। किसी तरह उसकी बेटी ने शोर मचाया। बेटी की चीख सुनकर वह भागकर मौके पर पहुंचा। उसे देख कर आरोपी युवक कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित पिता अपनी बेटी को घर ले आया और लोक लाज के भय से पुलिस में शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी युवक का हौसला बुलंद हो गया। वह मौका पाते ही किशोरी से बार-बार जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर 4 दिन बाद पीड़िता के पिता ने जेठवारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसओ जेठवारा आदित्य सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि अभी ऐसी किसी भी घटना की जानकारी थाने पर नही आई है। तहरीर मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
घटना के 4 दिन बाद थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा पीड़िता का पिता  जेठवारा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर हुई घटना, पुलिस ने जानकारी से किया इनकार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक ने अपने साथी कामगार की किशोरी बेटी के साथ जबरन दुराचार किया। लोक लाज के भय से पीड़िता का पिता पुलिस में सूचना देने से बचता रहा। जिससे आरोपी युवक का हौसला बढ़ता गया और वह बार-बार किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। परिजनों के विरोध करने पर वह सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। थक हार कर 4 दिन बाद पीड़िता के पिता ने जेठवारा थाने में घटना की तहरीर दी।  जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के निकट एक ईंट भट्टे पर महोबा जनपद का निवासी युवक काम करता है। भट्टे पर ही उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। गुरुवार को जेठवारा थाने में दिए गए शिकायती पत्र में युवक ने आरोप लगाया कि बीती 8 मई को ईट भट्टे पर ही काम करने वाले एक युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को अकेला देखकर उसका मुंह दबाकर उठा ले गया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। किसी तरह उसकी बेटी ने शोर मचाया। बेटी की चीख सुनकर वह भागकर मौके पर पहुंचा। उसे देख कर आरोपी युवक कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित पिता अपनी बेटी को घर ले आया और लोक लाज के भय से पुलिस में शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी युवक का हौसला बुलंद हो गया। वह मौका पाते ही किशोरी से बार-बार जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर 4 दिन बाद पीड़िता के पिता ने जेठवारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसओ जेठवारा आदित्य सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि अभी ऐसी किसी भी घटना की जानकारी थाने पर नही आई है। तहरीर मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment