जनपद के ग्राम पूरे आचार्य भुपियामऊ में हो रही भागवत कथा में नैमिषारण्य से पधारे कथा व्यास सर्वेश शुक्ल जी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत किया तथा भागवत महात्म्य पर वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कलयुग में धर्म एवं आध्यात्म का सर्ववन्दित साधन है जिससे मनुष्य अपने जीवन की उपयोगिता को सिद्ध करते हुए ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करता है। सांसारिक मायामोह के मध्य हमें ईश्वर के लिए कम से कम प्रतिदिन दस मिनट का समय जरूर निकलना चाहिए। भागवत कथा का श्रवण का सौभाग्य पूर्व जन्म के पुण्यों से प्राप्त होता है।
मुख्य यजमान के रूप में निर्मला मिश्रा एवं राम अचल मिश्र जी उपस्थित रहे। आयोजक सदस्य अवनीश मिश्र शौर्य ने बताया कि कथा 5 मई से 12 मई तक चलेगी तथा 13 मई को भागवत महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित रही जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी,भाजपा नेता आत्म मिश्र,शिवा विद्यार्थी, अखिलेश मिश्र ,हरिकेश मिश्र,मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































