V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छात्र छात्राओं ने मां के साहस और त्याग का किया मंचन

संस्कार ग्लोबल स्कूल में मातृ शक्तियों की छात्र – छात्राओं ने उतारी आरती,किया सम्मान
प्रतापगढ़। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम मां की ममता का सोमवार को समापन हुआ। मां की ममता का मंच पर जीवंत प्रस्तुति देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी। सरदार भगत सिंह की मां के साहस और त्याग,मन्दबुद्धि बच्चे को बेहतर बनाने के लिये स्वयं की खुशी त्याग कर उसकी माँ का सफल प्रयास आदि नाटक के द्वारा श्रुति, आयुषी, अदिति, जसप्रीत, अंशिका,इशांत,वर्तिका सिंह,हस्मित,अनन्या ने अभिनय से आज के समाज की सच्चाई और मां की ममता को बयां किया। समापन अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी माताओं(शिक्षक,आया,कर्मचारी) का छात्र – छात्राओं ने अक्षत,रोली – चन्दन व पुष्प से पूजन कर आरती उतारी। उमा सिंह ने बच्चों  को मां की आजीवन सेवा करने की शपथ दिलाई। संयोजन गुंजन श्रीवास्तव,शुभी अली  और संचालन अविनाश सिंह ने किया। इस दौरान उमा सिंह, सन्ध्या शुक्ला,प्रकाश त्रिपाठी,दया पुष्पजीवी, विपिन सिंह,स्वाति मिश्रा, कृष्णा सिंह,लवली रावत,शिरीन,रंजना,सौरभ सिंह,प्रवीण मौर्य आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
संस्कार ग्लोबल स्कूल में मातृ शक्तियों की छात्र – छात्राओं ने उतारी आरती,किया सम्मान
प्रतापगढ़। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम मां की ममता का सोमवार को समापन हुआ। मां की ममता का मंच पर जीवंत प्रस्तुति देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी। सरदार भगत सिंह की मां के साहस और त्याग,मन्दबुद्धि बच्चे को बेहतर बनाने के लिये स्वयं की खुशी त्याग कर उसकी माँ का सफल प्रयास आदि नाटक के द्वारा श्रुति, आयुषी, अदिति, जसप्रीत, अंशिका,इशांत,वर्तिका सिंह,हस्मित,अनन्या ने अभिनय से आज के समाज की सच्चाई और मां की ममता को बयां किया। समापन अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी माताओं(शिक्षक,आया,कर्मचारी) का छात्र – छात्राओं ने अक्षत,रोली – चन्दन व पुष्प से पूजन कर आरती उतारी। उमा सिंह ने बच्चों  को मां की आजीवन सेवा करने की शपथ दिलाई। संयोजन गुंजन श्रीवास्तव,शुभी अली  और संचालन अविनाश सिंह ने किया। इस दौरान उमा सिंह, सन्ध्या शुक्ला,प्रकाश त्रिपाठी,दया पुष्पजीवी, विपिन सिंह,स्वाति मिश्रा, कृष्णा सिंह,लवली रावत,शिरीन,रंजना,सौरभ सिंह,प्रवीण मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment