12 महादानीयो ने किया रक्तदान।।
डा0सोनेलाल पटेल स्वशाषी चिकित्सा महाविद्यालय, जिला अस्पताल, प्रतापगढ स्थित ब्लड बैंक में ’’रक्त दान शिविर’’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, प्रतापगढ़ के उपाध्यक्ष डा0अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में डा0आर्य देशदीपक, प्राचार्य, स्वशाषी चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ, डा0सुरेश सिंह, अधीक्षक जिला चिकित्सालय प्रतापगढ ए0सी0एम0ओ0/चेयरमैन डा0एस0सी0एल0 द्विवेदी, एवं सचिव, इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, प्रतापगढ डा0सुधाकर सिंह के साथ-साथ समाजसेवी/सदस्य श्री रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से अपील है कि जैसे आज रक्तदान का कार्यक्रम हो रहा है उसी प्रकार इस भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों को भी इस भीषण गर्मी में पानी और दाने की व्यवस्था करने की कृपा करें और समय-समय पर उसी प्रकार मानव सेवा का संकल्प लेकर के आगे भी मानव सेवा करने का वीणा उठाएं । समाजसेवी/सदस्य श्री अजय क्रान्तिकारी एवं अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डा0अरविन्द कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा अपने उद्बोधन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी प्रतापगढ द्वारा संचालित जनहितकारी कार्याें के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये आमजनमानस को इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ने हेतु आह्वान किया गया। साथ ही रक्तदान का महत्व बताते हुये उपस्थित जनसमुदाय को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। रक्तदान शिविर में डा0सुधाकर सिंह, श्री विवेक मिश्रा, श्री महेश सिंह, श्री अजय सिंह सहित 12 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































