भव्य आयोजन से पंकज पंडित ने दिया सन्देश
प्रतापगढ़ । पृथ्वीगंज नगर पंचायत के जमुनिया घाट नमक शायर में शहीद स्थल पर गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर समाजसेवी पंकज पंडित के हुआ भव्य अयोजन । आयोजन की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मथुरा प्रसाद सिंह और हरि प्रसाद सिंह की समाधि पर गंगा जल से स्नान के बाद माल्यार्पण करते हुए सुंदरकांड का आयोजन किया गया । सुंदर कांड के दौरान महंत ओमप्रकाश रामानुज समेत महापुरुषों की उपस्थिति में सई और बकुलाई नदी के मिलाप स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ दीपों को नदी में प्रवाहित किया गया । इस दिव्य विहंगम दृष्य को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों का जबरदस्त हुजुम उमड़ पड़ा । कार्यक्रम का समापन पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा और जंगल वाले बाबा , विनोबा भावे के शिष्य समेत लोगों ने आरती उतारी और मौजूद वुजूर्गों के साथ गणमान्य लोगों को सम्मानित किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पंकज पंडित ने कहा कि हम हर किसी से कार्यक्रम की अगुवई कर ऐसे आयोजन करने की अपील करते हैं । इस मौके पर प्रमुख़ रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डी के शर्मा , आलोक आजाद , आलोक तिवारी , प्रधान नमक शायर , मुनमुन प्रधान औवार इत्यादि ने सहयोगी रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































