के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती।
स्कूल के छोटे बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
परम स्वाभिमानी महाराणा प्रताप देश के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए जीवन पर्यंत तक मुगलों से लड़ते हुए अमर शहीद हो गए परंतु कभी भी देश की महिलाओं, बच्चे, बूढ़े, मजदूरों, नौजवानों और सैनिकों के स्वाभिमान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया । जंगलों की खाक छानी, अन्य की जगह घास की रोटियां खाया पर मुगलों के सामने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। उक्त बातें समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा। गहलौत ने आगे कहा कि देश का राजपूत समाज हमेशा देश की आन बान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ा है और आज भी राजपूत समाज सबसे आगे बढकर देश हित व जन हित में अपने तन मन और धन से खड़ा हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत परम राष्ट्र भक्त महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। छोटे बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुजरात से बृजेश सिंह राजपूत ने भी सभी लोगों को महाराणा प्रताप की जयंती पर बधाई दिया। इस अवसर पर रामआसरे मिश्र, कुश सिंह, संदीप सरोज, विशाल यादव, सुमन सिंह,साधना और उपस्थित सभी लोगों ने भी महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर श्रद्धाभाव से माल्यार्पण किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































