संगठन बनने से स्वर्णकार समाज को मिलेगा बल: सुभाष अग्रहरि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन सेवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर के स्वर्णकार धर्मशाला निकट कपूर चैराहा में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतापगढ़ के संरक्षक हरि प्रताप सिंह भाजपा नेता तथा प्रसिद्ध समाजसेवी अश्वनी सोनी तथा उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिला अध्यक्ष सुभाष सोनी सहित 50 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन बनने से स्वर्णकार समाज को बल मिलेगा तथा स्वयं की पहचान बनेगी। विशिष्ट अतिथि हरि प्रताप सिंह ने कहा कि सोनार समाज हमेशा से प्रताड़ित होते आया है, जिसके कारण उसे काफी क्षति भी उठानी पड़ी है। अब सुभाष सोनी के नेतृत्व में टीम बनी है। यह निश्चित ही स्वर्णकार बंधुओ को आवाज बुलंद करेंगे। विशिष्ट अतिथि अश्वनी सोनी ने कहा कि व्यापारियों में सबसे अधिक टैक्स देने वाला स्वर्णकार ही होता है फिर भी सबसे अधिक चोरी डकैती स्वर्णकारो के साथ ही होती है जिलाध्यक्ष सुभाष सोनी ने आये हुए सभी आगंतुको को धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे संरक्षक मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है जिसका मै दृढ़ निश्चय व सत्य निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस दौरान महामंत्री दूधनाथ सोनी, करफू सोनी, राकेश सोनी, मुन्ना सोनी, रामचन्द्र सोनी, राजेन्द्र सोनी, कृष्णा सोनी, अमृतलाल सोनी, शिवराम सोनी, उदयराज सोनी, राधेश्याम सोनी, शिव प्रसाद सोनी, सुरेश सोनी, तीर्थराज सोनी, रामजी सोनी, प्रेम कुमार सोनी, घनश्याम सोनी, दर्शन सोनी सहित सैकड़ो स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे।