लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को दहेज नहीं लाने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देते हुए एसपी से शिकायत की है। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे की जूली बीबी का निकाह चार साल पहले कोखराज के रोही गांव मे अच्छन के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि दो साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुराल वाले मायके से कार लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत भी हुई पर ससुरालियों की आदत में सुधार नहीं हुआ। महीने भर पहले बंद कमरे में विवाहिता को पीटते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती ससुरालियों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर ससुराली साथ रखने के लिए राजी नहीं हुए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें