प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाबा बेलखरनाथ परिसर में तेंदुआ दिखा है। इससे आसपास के लोगो में हड़कम्प मचा है। रानीगंज थाना क्षेत्र के गांव प्रजापतपुर निवासी अजय सिंह अपने चार पहिया वाहन से दो दिन पूर्व रात के समय बाबा बेलखरनाथ पुल से होकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे। वह पुल पर पहुंचे तो सामने एक जानवर दिखाई पड़ा। वाहन की रोशनी पड़ने पर वह तेंदुआ नजर आया। जो रोशनी देखकर नदी की तरफ भाग गया। अजय सिंह ने मंदिर के पास पहुंचने पर अजय सिंह ने वहां मौजूद विश्वनाथ गिरि, बद्रीप्रसाद, मुरली, सूरज माली सहित अन्य लोगो को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इसकी जानकारी थाना प्रभारी कंधई को दी गई। उधर पहली बार बाबा बेलखरनाथ मंदिर के समीप तेंदुआ दिखने से आसपास के लोगो में हड़कम्प मचा है। धाम परिसर में स्थित लगभग एक दर्जन घरो में लोग रहते है। 6 सेकण्ड के वीडियो में तेंदुआ रोशनी में भागते हुए साफ दिख रहा है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि अजय सिंह नामक व्यक्ति द्वारा फोन आया था। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वीडियो बाबा बेलखरनाथ धाम पुल का बताया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें