V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बकाया रुपया मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटाvv

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाने के मंदरदेह माफी गांव में बुधवार शाम बकाया रुपया मांगने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे साथी को भी दबंगों ने पीटा। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों के बीच बचाव से युवकों की जान बचाई। घायलों ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंदरदेह माफी निवासी उमेश चंद्र मजदूरी करता है। उसके मुताबिक गांव के ही एक युवक ने एक साल पहले उससे सात हजार रुपया उधार लिया था। काफी दिनों तक रुपया वापस न करने पर युवक उससे तकादा करने लगा। इस दौरान कुछ दिनों तक वह हीलाहवाली करता रहा। उमेश ने बताया कि बुधवार शाम वह अपने साथी सुनील के साथ युवक के पास अपना बकाया रुपया मांगने गया था। आरोप है कि रुपया मांगने पर युवक ने भाइयों के साथ मिलकर गाली-गलौच कर लाठी से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान हो गया। बीच बचाव करने पर साथी सुनील को भी दबंगों ने पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर दोनों की जान बचाई। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाने के मंदरदेह माफी गांव में बुधवार शाम बकाया रुपया मांगने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे साथी को भी दबंगों ने पीटा। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों के बीच बचाव से युवकों की जान बचाई। घायलों ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंदरदेह माफी निवासी उमेश चंद्र मजदूरी करता है। उसके मुताबिक गांव के ही एक युवक ने एक साल पहले उससे सात हजार रुपया उधार लिया था। काफी दिनों तक रुपया वापस न करने पर युवक उससे तकादा करने लगा। इस दौरान कुछ दिनों तक वह हीलाहवाली करता रहा। उमेश ने बताया कि बुधवार शाम वह अपने साथी सुनील के साथ युवक के पास अपना बकाया रुपया मांगने गया था। आरोप है कि रुपया मांगने पर युवक ने भाइयों के साथ मिलकर गाली-गलौच कर लाठी से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान हो गया। बीच बचाव करने पर साथी सुनील को भी दबंगों ने पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर दोनों की जान बचाई। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Comment