V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित पांच घायल

लोकमित्र ब्यूरो

कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव के समीप गुरुवार दोपहर बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पश्चिमशरीरा निवासी शिवमनोरथ गुरुवार दोपहर अपनी पत्नी नेहा के साथ किसी काम से करारी जा रहा था। दानपुर गांव के पास सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर दीवर कोतारी निवासी सुमित, महेश और प्रदीप सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि नेहा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो रेफर भी करना पड़ सकता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो

कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव के समीप गुरुवार दोपहर बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पश्चिमशरीरा निवासी शिवमनोरथ गुरुवार दोपहर अपनी पत्नी नेहा के साथ किसी काम से करारी जा रहा था। दानपुर गांव के पास सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर दीवर कोतारी निवासी सुमित, महेश और प्रदीप सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि नेहा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो रेफर भी करना पड़ सकता है।

Leave a Comment