V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाल विकास परियोजना के कार्यालय में चोरी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) थाना रानीगंज अंतर्गत शिवगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से अज्ञात चोर काफी सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इस तरह बेल्हा में सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गया है। शिवगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय होली के अवकाश के दौरान बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोर कार्यालय में रखा दो कम्प्यूटर सेट, 4 पावर बोर्ड, 1 स्टेबिलाइजर तथा दो पंखा उठा ले गए। कार्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई। ऐसे में बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) थाना रानीगंज अंतर्गत शिवगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से अज्ञात चोर काफी सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इस तरह बेल्हा में सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गया है। शिवगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय होली के अवकाश के दौरान बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोर कार्यालय में रखा दो कम्प्यूटर सेट, 4 पावर बोर्ड, 1 स्टेबिलाइजर तथा दो पंखा उठा ले गए। कार्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई। ऐसे में बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment