V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गाँव में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां

अयोध्या ‌। अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खंण्डासा में सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इसके चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। शिकायत के बावजूद कोई भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। खंडासा गांव की साफ सफाई के लिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है, लेकिन सफाई कर्मी कभी गांव में नहीं आता न ही ग्राम सचिव का आना होता है वह केवल ब्लॉक मुख्यालय तक ही सीमित रहते है जबकि शासन की मंशा है कि सभी ग्राम सचिव गावों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं को दूर करें। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तैनात अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। खंडासा गांव के निवासी सूरज ने एक माह पूर्व खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव अमानीगंज से खंडासा ग्राम पंचायत मेंं साफ सफाई करवाने एवं नाली निर्माण की मांग एवं स्थलीय निरीक्षण करने की बात की थी लेकिन चुनाव का हवाला देते हुए न तो सफाई कराई गई न ही नाली निर्माण कराया गया जिसके चलते गांव में दुर्गंध फैली हुई है। गांव के निवासी नसीम, मोनू, विशंभर, लतीफ, गफ्फार ,रामनाथ एवं लल्लन का कहना है 15 से 16 वर्ष पूर्व गांव में नालियां बनाई गई थी इसके बाद कोई नाली नहीं बनाई गई है और ना ही कहीं पर दूषित पानी निकालने की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसी दशा में ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव आता है तो प्रधान जी दिखाई पड़ते हैं और वोट लेने के बाद फिर विलुप्त हो जाते हैं जब प्रधान ही ध्यान नहीं देंगे तो गांव की सफाई होना संभव नहीं है। नालियों और गड्ढों में गंदा पानी भरा होने के कारण दुर्गंध उठती है। ऐसे में गांव के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। इसकी वजह से गांव में संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। साफ सफाई न होने की वजह से गंदगी का अंबार लगा है। लोग अपने-अपने घरों के सामने गड्ढा बनाकर पानी रोकने पर मजबूर हैं क्योंकि पानी निकासी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है यदि ग्रामीणों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो गांव की गलियों में जलभराव हो गया होता। वहीं कुछ लोगों ने कहा बरसात के समय में मोटरसाइकिल एवं साइकिल को दूर खड़ी करके ही घर आना पड़ता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या ‌। अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खंण्डासा में सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इसके चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। शिकायत के बावजूद कोई भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। खंडासा गांव की साफ सफाई के लिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है, लेकिन सफाई कर्मी कभी गांव में नहीं आता न ही ग्राम सचिव का आना होता है वह केवल ब्लॉक मुख्यालय तक ही सीमित रहते है जबकि शासन की मंशा है कि सभी ग्राम सचिव गावों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं को दूर करें। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तैनात अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। खंडासा गांव के निवासी सूरज ने एक माह पूर्व खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव अमानीगंज से खंडासा ग्राम पंचायत मेंं साफ सफाई करवाने एवं नाली निर्माण की मांग एवं स्थलीय निरीक्षण करने की बात की थी लेकिन चुनाव का हवाला देते हुए न तो सफाई कराई गई न ही नाली निर्माण कराया गया जिसके चलते गांव में दुर्गंध फैली हुई है। गांव के निवासी नसीम, मोनू, विशंभर, लतीफ, गफ्फार ,रामनाथ एवं लल्लन का कहना है 15 से 16 वर्ष पूर्व गांव में नालियां बनाई गई थी इसके बाद कोई नाली नहीं बनाई गई है और ना ही कहीं पर दूषित पानी निकालने की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसी दशा में ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव आता है तो प्रधान जी दिखाई पड़ते हैं और वोट लेने के बाद फिर विलुप्त हो जाते हैं जब प्रधान ही ध्यान नहीं देंगे तो गांव की सफाई होना संभव नहीं है। नालियों और गड्ढों में गंदा पानी भरा होने के कारण दुर्गंध उठती है। ऐसे में गांव के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। इसकी वजह से गांव में संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। साफ सफाई न होने की वजह से गंदगी का अंबार लगा है। लोग अपने-अपने घरों के सामने गड्ढा बनाकर पानी रोकने पर मजबूर हैं क्योंकि पानी निकासी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है यदि ग्रामीणों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो गांव की गलियों में जलभराव हो गया होता। वहीं कुछ लोगों ने कहा बरसात के समय में मोटरसाइकिल एवं साइकिल को दूर खड़ी करके ही घर आना पड़ता है।

Leave a Comment