प्रतापगढ़। केश संभाल प्रचार संस्था दस्तार( पगडी )/दुमला विश्वस्तरीय प्रतियोगिता 13 मार्च रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा व गुरूद्वारा नानकशाही प्रबंधक कमेटी प्रतापगढ़ के नेतृत्व में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पंजाबी कालोनी में आयोजित की गई है। इसी कड़ी में प्रतियोगिता 13 मार्च रविवार को प्रातः12 बजे से 2.00 बजे तक होगी, सेंटर में कुल 10 प्रतिभागियों ने अभी तक पंजीकरण कराया हैं।
विश्वस्तर की प्रतियोगिता में कुल 60 सेंटर बनाये गए हैं , प्रतापगढ़ सेंटर के कोआर्डिनेटर सरदार मंजीत सिंह गोबिन्द ने बताया कि यहाँ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले का मुकाबला अमृतसर में विश्वस्तरीय प्रतिभागियो से होगा जिनके परिणाम 14 अप्रैल वैशाखी वाले दिन घोषित किये जायगे,गुरूद्वारा गुरुसिंह सभा प्रतापगढ़ मे प्रतियोगिता दोनो गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों की देख रेख में संम्पन्न होंगा, विश्व स्तरीय मुकाबले के प्रथम विजेता को 50000/ द्वितीय विजेता को 30000/ तृतीय विजेता को 20000/ व 17 पुरुस्कार 3100/ अन्य 30 विजेताओं को 2100/ नगद पुरस्कार केश संभाल संस्था की तरफ से दिए जाएंगे। इस आयोजन में प्रतापगढ़ से प्रमुख रूप से गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार कुलदीप सिंह ,नानकशाही के प्रधान सरदार मंजीत सिंह छाबडा, व रघुवीर सिंह, सविन्दर सिंह, जगमीत सिंह सलूजा,परमप्रीत सिंह होंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































