V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सट्टे के खेल में बर्बाद हो रहे परिवार, हारने के बाद युवक ने की आत्महत्या

कौशाम्बी।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में एक युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया । सूत्रों की माने तो  युवक ने अपने सुसाइड करने से पहले एक नोट भी लिखा है जो पुलिस के हाँथ लगा है। पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस से जैसे ही घर पहुंचा  परिजनों में कोहराम मच गया।  चायल क्षेत्र के  मखऊपुर गाँव के  निखिल केसरवानी उम्र 28 वर्ष पुत्र राकेश केशरवानी जनरल दुकान रखकर काम करता था।  निखिल।के परिजनों  की मानें तो निखिल ने विधानसभा चुनाव के चायल सीट पर हर जीत को लेकर क्षेत्र के ही कुछ लोगों से बड़ा सट्टा लगा रखा था ।गुरुवार की  शाम आए चुनाव परिणाम के बाद वह सट्टे में लगाई गई रकम को हार गया ।इसे लेकर सट्टा लगाने वाले युवक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे तो उसने एक सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। हालत जब बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में निखिल को  इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो घटना से परिजनों में कोह राम मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मृतक के मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए दिया शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस से वापस घर पहुंच गया है जहां हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे किया गया है। कोतवाल पिपरी ने बताया कि मामले में परिजन ने तहरीर दिया है। सट्टे के खेल में भारी रकम हार जाने के बाद मौत को गले लगाने वाले निखिल केसरवानी ने 2 सटोरियों का नाम उजागर किया है । पुलिस मृतक के सुसाइड नोट पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में एक युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया । सूत्रों की माने तो  युवक ने अपने सुसाइड करने से पहले एक नोट भी लिखा है जो पुलिस के हाँथ लगा है। पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस से जैसे ही घर पहुंचा  परिजनों में कोहराम मच गया।  चायल क्षेत्र के  मखऊपुर गाँव के  निखिल केसरवानी उम्र 28 वर्ष पुत्र राकेश केशरवानी जनरल दुकान रखकर काम करता था।  निखिल।के परिजनों  की मानें तो निखिल ने विधानसभा चुनाव के चायल सीट पर हर जीत को लेकर क्षेत्र के ही कुछ लोगों से बड़ा सट्टा लगा रखा था ।गुरुवार की  शाम आए चुनाव परिणाम के बाद वह सट्टे में लगाई गई रकम को हार गया ।इसे लेकर सट्टा लगाने वाले युवक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे तो उसने एक सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। हालत जब बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में निखिल को  इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो घटना से परिजनों में कोह राम मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मृतक के मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए दिया शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस से वापस घर पहुंच गया है जहां हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे किया गया है। कोतवाल पिपरी ने बताया कि मामले में परिजन ने तहरीर दिया है। सट्टे के खेल में भारी रकम हार जाने के बाद मौत को गले लगाने वाले निखिल केसरवानी ने 2 सटोरियों का नाम उजागर किया है । पुलिस मृतक के सुसाइड नोट पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment