V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अपहरणकर्ताओं के ईंट पत्थर से घायल किशोरी के पिता की इलाज के दौरान मौत

कौशाम्बी। अपहरणकर्ताओं के चलाये गए ईट पत्थर से एक किशोरीक़े पिता की मौतो गयी। पिता की आखों के सामने अपहरणकर्ता उसकी बेटी का अपहरण करना चाहते थे। यह दृश्य देखकर पिता ने विरोध किया तो अपहरणकर्ताओं ने किशोरी के पिता के ऊपर ईंट – पत्थर बरसाकर भाग गए, ।जिससे घायल किशोरी के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जंग बहादुर के मौत की खबर सुनकर  परिजनों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस लिखा – पढ़ी कर लाश पोस्टमार्टम हेतु  भेज दिया है।  छह दिन बीत जाने के बाद भी सभी अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर हैं।  आक्रोशित परिजनों ने पिपरी पुलिस के ऊपर आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाए हैं। पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में बीते शुक्रवार के दिन घर के सामने बांधे मवेशी को चारा – पानी देने गई किशोरी को कार सवार दबंगों ने अपहरण करने की नियत से जबरन घसीट कर कार में बैठने की कोशिश की लेकिन किशोरी चीखने – चिल्लाने लगी तो किशोरी की आवाज सुनकर परिजन कार सवार अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। अपहरणकर्ता अपने – आपको घिरता हुआ देखकर ईंट – पत्थर बरसाते हुए भाग निकले। अपहरणकर्ताओं द्वारा बरसाए गए ईंट – पत्थर से किशोरी के पिता जंगबहादुर गंभीर घायल हो गए थे और उनका इलाज प्रयागराज जनपद के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। अपहरणकर्ताओं के चलाये गए ईट पत्थर से एक किशोरीक़े पिता की मौतो गयी। पिता की आखों के सामने अपहरणकर्ता उसकी बेटी का अपहरण करना चाहते थे। यह दृश्य देखकर पिता ने विरोध किया तो अपहरणकर्ताओं ने किशोरी के पिता के ऊपर ईंट – पत्थर बरसाकर भाग गए, ।जिससे घायल किशोरी के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जंग बहादुर के मौत की खबर सुनकर  परिजनों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस लिखा – पढ़ी कर लाश पोस्टमार्टम हेतु  भेज दिया है।  छह दिन बीत जाने के बाद भी सभी अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर हैं।  आक्रोशित परिजनों ने पिपरी पुलिस के ऊपर आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाए हैं। पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में बीते शुक्रवार के दिन घर के सामने बांधे मवेशी को चारा – पानी देने गई किशोरी को कार सवार दबंगों ने अपहरण करने की नियत से जबरन घसीट कर कार में बैठने की कोशिश की लेकिन किशोरी चीखने – चिल्लाने लगी तो किशोरी की आवाज सुनकर परिजन कार सवार अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। अपहरणकर्ता अपने – आपको घिरता हुआ देखकर ईंट – पत्थर बरसाते हुए भाग निकले। अपहरणकर्ताओं द्वारा बरसाए गए ईंट – पत्थर से किशोरी के पिता जंगबहादुर गंभीर घायल हो गए थे और उनका इलाज प्रयागराज जनपद के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।

Leave a Comment