प्रतापगढ़। महेशगंज के महेवा मलकिया मे श्रीमद्भागवतकथा ज्ञानयज्ञ के तहत सोमवार को भगवान् श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कथास्थली बांके बिहारी के जयकारे से गंुजायमान हो उठी दिखी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मधुरम् बेला के कथाव्यास अनूपदेव जी महराज के छायांकन मे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालु महिलाओं ने यशोदा नंदन कन्हैया की मंगल आरती उतारी तो भगवान के जन्मोत्सव की खुशी मे भजन संगीत पर मनमोहक भाव-नृत्य का भी अनुपम प्रस्तुति मे मगन दिखीं। कथा व्यास आचार्य अनूपदेव जी महराज ने भगवान् के प्राकट्य का मर्म समझाते हुए कहा कि भगवान ने स्वयं कहा कि जब-जब धरा पर धर्म की हानि होगी अधर्म के विनाश के लिए मैं स्वयं अवतार लूंगा। उन्होनें कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म राक्षसों के अत्याचार से पृथ्वी का भार कम करते हुए लोक-मंगल की भावना को आज भी शाश्वत संदेश की प्रेरणा दिया करता है। आचार्य अनूपदेव जी ने कहा कि अनीति के विनाश पर धर्म के प्रकाश का उत्सव है भगवान् श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव। उन्होनें कहा कि माधव बिहारी यशोदा नन्दन कन्हैया करूणा तथा दयालुता की वह प्रतिमूर्ति हैं जिसमे सदैव लोक कल्याण एवं धार्मिक उन्नयन की ही परिकल्पना मंगलघोष किया करती है। जन्मोत्सव पर कथा के संयोजक समाजसेवी पं. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी व शकुन्तला त्रिपाठी ने कन्हैया की पादुका पूजन किया। सह संयोजक आलोक त्रिपाठी गुडडू, अरविंद त्रिपाठी पंकज, आनन्द त्रिपाठी ने जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का मंुह मीठा कराया। जन्मोत्सव पर कथास्थली श्रद्धालुओं की पुष्पवर्षा से भी महक उठी दिखी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, देवेश शुक्ला, डा. पदमधर शुक्ल, लखनऊ अवध बार के महामंत्री बृजभान सिंह भानू, अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव, अन्नू सिंह, उमाकांत द्विवेदी, डा. शिवाकांत द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी महेश, पप्पू तिवारी, श्रीकांत मिश्र आदि रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

भगवान् श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, पुष्पवर्षा व भजन-संगीत से महकी कथास्थली
प्रतापगढ़। महेशगंज के महेवा मलकिया मे श्रीमद्भागवतकथा ज्ञानयज्ञ के तहत सोमवार को भगवान् श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कथास्थली बांके बिहारी के जयकारे से गंुजायमान हो उठी दिखी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मधुरम् बेला के कथाव्यास अनूपदेव जी महराज के छायांकन मे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालु महिलाओं ने यशोदा नंदन कन्हैया की मंगल आरती उतारी तो भगवान के जन्मोत्सव की खुशी मे भजन संगीत पर मनमोहक भाव-नृत्य का भी अनुपम प्रस्तुति मे मगन दिखीं। कथा व्यास आचार्य अनूपदेव जी महराज ने भगवान् के प्राकट्य का मर्म समझाते हुए कहा कि भगवान ने स्वयं कहा कि जब-जब धरा पर धर्म की हानि होगी अधर्म के विनाश के लिए मैं स्वयं अवतार लूंगा। उन्होनें कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म राक्षसों के अत्याचार से पृथ्वी का भार कम करते हुए लोक-मंगल की भावना को आज भी शाश्वत संदेश की प्रेरणा दिया करता है। आचार्य अनूपदेव जी ने कहा कि अनीति के विनाश पर धर्म के प्रकाश का उत्सव है भगवान् श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव। उन्होनें कहा कि माधव बिहारी यशोदा नन्दन कन्हैया करूणा तथा दयालुता की वह प्रतिमूर्ति हैं जिसमे सदैव लोक कल्याण एवं धार्मिक उन्नयन की ही परिकल्पना मंगलघोष किया करती है। जन्मोत्सव पर कथा के संयोजक समाजसेवी पं. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी व शकुन्तला त्रिपाठी ने कन्हैया की पादुका पूजन किया। सह संयोजक आलोक त्रिपाठी गुडडू, अरविंद त्रिपाठी पंकज, आनन्द त्रिपाठी ने जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का मंुह मीठा कराया। जन्मोत्सव पर कथास्थली श्रद्धालुओं की पुष्पवर्षा से भी महक उठी दिखी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, देवेश शुक्ला, डा. पदमधर शुक्ल, लखनऊ अवध बार के महामंत्री बृजभान सिंह भानू, अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव, अन्नू सिंह, उमाकांत द्विवेदी, डा. शिवाकांत द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी महेश, पप्पू तिवारी, श्रीकांत मिश्र आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें