एक दर्जन गोताखोरों की मदद से तलाश जारी मौके पर सी ओ,व कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
मवई -अयोध्या । मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नूर अली पुर मजरे नेवरा की एक विवाहिता ने शारदा नहर में छलांग लगा दी।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी।ग्राम नूरअलीपुर मजरे नेवरा के स्व0 सुरेश रावत की पुत्री सुनीता 25 वर्ष का विवाह कोतवाली रूदौली के ग्राम चका मजरे सरैठा से हुआ था।सुनीता की करीब 6 माह की एक पुत्री भी है।उसका पति कन्हैया इस समय सूरत में रह कर मजदूरी करता है।सुनीता अपने मायके नूरअली पुर में रहती थी।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुनीता अपने घर से निकल कर शारदा सहायक नहर की तरफ जा रही थी।पीछे से सुनीता की मां भी थी।ग्राम नेवाजपुर के सामने शारदा सहायक नहर की पटरी पर सुनीता चढ़ी।उसके बाद जब उसकी मां नहर के किनारे पहुंची तो देखा कि सुनीता के चप्पल नहर के किनारे पड़े हैं और वह उसी जगह से लापता है।इस पर मां को शंका हुई कि शायद सुनीता नहर में कूद गई है।आसपास के लोग भी वहां पहुंच गये।सूचना पाकर सी ओ रुदौली सुरेंद्र प्रताप तिवारी,प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह,एस एस आई आर सी यादव,उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,उप निरीक्षक फरीद खाँ भी वहां पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में जाल डाल कर सुनीता की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उसका पता नही चल सका।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनीता मानसिक रुप से ग्रस्त थी उसका झाड़ फूंक का इलाज चल रहा था।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि।एन डी आर एफ की टीम लखनऊ से रवाना हो चुकी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































