V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पशु चोर गिरोह सक्रिय, दो भैंस चोरी

बीकापुर-अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात पशु चोरों ने सरिया में बंधी दो भैंस चोरी  करने जबकि एक स्थान पर भैंस पिकअप गाड़ी पर लादते समय हल्ला गुहार होने पर चोरों ने पशुपालक को डंडा व पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा निवासी जानकी प्रसाद वर्मा, बजाज का पुरवा दशरथपुर सीताराम वर्मा के सरिया में बंधी भैंस चोरों द्वारा पीकप पर लादकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय दशरथपुर के सामने संजय मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्या की सरिया में बंधी भैंस चोरों द्वारा खोलकर पिकअप पर लादते समय खटपट की आवाज होने पर पशुपालक छोटे लाल मौर्या के जागने पर पशु चोर के द्वारा डंडा व पत्थर से हमलाकर घायल कर दिया और जब तक आसपास के लोग गुहार सुनकर पहुंचते उसके पहले ही जानवर छोड़कर चोर पिकअप समेत भाग खड़े हुए। बीकापुर क्षेत्र में पशु चोर गिरोह सक्रिय होने से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीकापुर-अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात पशु चोरों ने सरिया में बंधी दो भैंस चोरी  करने जबकि एक स्थान पर भैंस पिकअप गाड़ी पर लादते समय हल्ला गुहार होने पर चोरों ने पशुपालक को डंडा व पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा निवासी जानकी प्रसाद वर्मा, बजाज का पुरवा दशरथपुर सीताराम वर्मा के सरिया में बंधी भैंस चोरों द्वारा पीकप पर लादकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय दशरथपुर के सामने संजय मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्या की सरिया में बंधी भैंस चोरों द्वारा खोलकर पिकअप पर लादते समय खटपट की आवाज होने पर पशुपालक छोटे लाल मौर्या के जागने पर पशु चोर के द्वारा डंडा व पत्थर से हमलाकर घायल कर दिया और जब तक आसपास के लोग गुहार सुनकर पहुंचते उसके पहले ही जानवर छोड़कर चोर पिकअप समेत भाग खड़े हुए। बीकापुर क्षेत्र में पशु चोर गिरोह सक्रिय होने से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है।

Leave a Comment