सुलतानपुर। ग्राम पंचायत इरूल, विकास खंड कूरेभार, सुलतानपुर में स्वयम सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय रूप से गो डिजिटल, गो सिक्योर उद्देश्य पूर्ति हेतु साक्षर करने के लिए बडौदा यूपी बैंक द्वारा बृहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड अभिनव द्विवेदी ने सुरक्षात्मक तरीके से डिजिटल लेन देन करने के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। आरसीटी डायरेक्टर एस के चैबे ने निःशुल्क विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की। जिससे स्वरोजगार किया जा सके। एफएलसी जगदीश श्रीवास्तव ने बचत करने के तरीके ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, डिजिटल बैंकिंग से होने वाली सुविधा एवम सावधानी के साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह के कार्य एवम इससे प्राप्त किये जाने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर प्राप्त करने एवम सही समय पर ऋण की अदायगी से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी प्रदान की। बडौदा यूपी बैंक सुलतानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक लखवीर सिंह ने उपस्थित महिलाओं को बैंक से जुड़ने, बैंक की योजनाओं का लाभ लेने एवम स्वयं तथा अपने परिवार के साथ साथ देश के विकास में भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। बैठक में इसके अतिरिक्त संत राम शाखा प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक कूरेभार, भानु प्रताप सिंह ऑफीसर, क्षेत्रीय कार्यालय सुल्तानपुर से एफआई अधिकारी कपिल धीमान, उर्मिला वर्मा, प्रियंका सिंह बैंक सखी आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें